Friday, April 14, 2017

"काश्मीर की कली और काँटे"!! - पीताम्बर दत्त शर्मा - (स्वतंत्र टिप्पणीकार) मो.न.+ 9414657511

काश्मीर की कलियाँ तो स्वर्ग का आभास तभी से करवाती आ रही हैं जबसे प्रकृति ने उसकी रचना की है ! इंसान ने उसका भरपूर "उपभोग"किया है !चाहे वो कश्मीरी हो,पाकिस्तानी हो या फिर किसी अन्य देश का निवासी हो ! भारतीय मैंने इसलिए नहीं लिखा क्योंकि "कइयों"का मानना है कि "काश्मीर भारत का नहीं है"! जो मानते आ रहे हैं कि सिर्फ ये काश्मीर ही नहीं ,बल्कि वो काश्मीर भी हमारा है ,जिस पर पाकिस्तान और चीन काबिज़ है ! वो इतने कमज़ोर हैं कि 68 सालों से भारत का धन भी लुटाये रहे हैं ,हमारे सैनिक भी मरवाये जा रहे हैं और स्वयं हमारे नेता वहाँ के बदमाशों से गठबंधन करके उन्हें "सत्ता का आनन्द "भी  रहे हैं !सिर्फ इसी चाह में कि शायद ये "हमारा समर्थक"बन जाए !और विश्व के दुसरे देश हमारी बातों का यकीन कर उनसे हमें हमारा काश्मीर वापिस दिलवा देंगे !
                             लेकिन ना तो हम दुश्मनों से एक मुश्त लड़ पा रहे हैं और  ना ही दुसरे देश कोई न्याय करते दिखाई पड़ते हैं !उलटे "मज़े"लेते रहते हैं !हमारे वो नेता जिन्होंने 65 साल तक देश का शासन चलाया ,नीतियां  बनायीं ,वो गलतियों पर गलतियां करते चले गए !कुछ समय हेतु जो दूसरी सरकारें में सत्ता में आयीं ,वो तो उसी रास्ते पर चलने को मजबूर रहीं ! क्योंकि वो इतनी मजबूत नहीं थीं ! अब जब मोदी जी की सरकार बनी तो वही लोग राह में रोड़े बिछा रहे हैं !
                          आज नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता तो टेलीविज़न पर ही साफ़ साफ़ बोल गए ,जो उनकी सच्चाई थी !जिस पर दुसरे दल पर्दा डालते  थे ! उस प्रवक्ता "मट्टू"ने तो कांग्रेस को भी नहीं बख्शा !बोला !! "भाड़ में जाओ तू सब दिल्ली वालो "!!हम हैं पाकिस्तानी ,आतंकवादी !!बेचारा कांग्रेस का प्रवक्ता "सुन्न"सा हो गया ये सब सुनकर !आखिर उसे बहस से बाहर ही निकलना पड़ा !
                           अमेरिका किसी भी देश में जाकर "महा बम्ब"तक गिरा सकता है !तो हम क्यों हैं ऐसी विश्व की नक़ली संस्थाओं या ताक़तों से जो हमें सालों से न्याय ही नहीं दिला पाए ?हम  सिर्फ इसलिए निर्भर रहें क्योंकि हमें "वीटो पावर"चाहिए !हमसे अच्छा  उत्तरी कोरिया है जो खुला चैलेंज तो देता है !समय आ गया है जब देश के अंदर छिपे गद्दारों के मुख से परदे हटाए जाएँ !और दुश्मन चाहे कोई भी हो उससे अपनी ज़मीं वापिस लेकर ही मिशन समाप्त किया जाये !
                          मोदी जी भारत  आपको तन-मन-और धन से समर्थन देगी !आप निडर मनसे आगे बढिये ! नहीं चाहिए जनता को अब डरपोक दलाल टाइप के "केजरीवाल,शारद पवार,मुलायम,माया ,ममता,और लालू जैसे नेता !लगाओ एमरजेंसी और करो इनको एक बार अंदर !लिखो एक और इतिहास भारत का !छोडो राम मंदिर वगैरह जैसे मसले ये तो कभी भी हल कर लेंगे आप !जय हिन्द जय भारत ! 





प्रिय "5TH पिल्लर करप्शन किल्लर"नामक ब्लॉग के पाठक मित्रो !सादर प्यारभरा नमस्कार !आप मेरा साथ पिछले 7 वर्षों से दे रहे हैं !मैं आपका हृदय से आभारी हूँ !आपने ना केवल मेरे और मेरे मित्रों के लेखों को पढ़ा,बल्कि उसे अपने मित्रों संग शेयर भी किया ,पसंद किया और उस पर जाकर कॉमेंट भी लिखे ! जो मेरे लिए ना केवल अनमोल थे , साथ ही साथ मेरे लिए वो प्रेरणादायी भी थे !कई मित्रों ने तो मेरा ब्लॉग ज्वाइन भी किया है !कई समाचार पत्रों-पत्रिकाओं ने मेरे लेख प्रकाशित भी किये ! उनका भी मैं आभारी हूँ !आप सबकी इस अनुकम्पा से ही आज मेरे पाठकों की संख्या अगर मैं सभी माध्यमों की जोड़ दूँ तो तक़रीबन दस लाख(१०,०००००. )बनती है !क्योंकि ब्लॉग पर लिखी सामग्री गूगल+,ट्वीटर,फेसबुक और उसके कई ग्रुपों के साथ साथ मेरे पेज पर भी डाली जाती है !
                         मैं बड़े ही गर्व के साथ कह सकता हूँ की मेरे ब्लॉग को माननीय प्रधानमंत्री श्री मान नरेंद्र मोदी जी और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा श्री मान अमित शाह जी भी पढ़ते हैं !उन्होंने मुझे ट्वीट भी किये हैं ! कई बड़े लेखक और लेखिकाएं,कवी-कवित्रियाँ और स्वतंत्र टिप्पणीकार आदि भी जुड़े हैं जिससे मैं अपने आपको गौरवान्वित समझता हूँ !आशा करता हूँ की आप सबका मुझे और ज्यादा साथ मिलेगा ! फिर मैं बारी बारी से आप सबके शहरों में आकर मिलूंगा !आपसे और ज्यादा सीखूंगा !
                           आप सबसे अनुरोध है कि आप मुझे अपने अनमोल सुझाव देते रहा करें !
                               सधन्यवाद !
                                                  आपका अपना ,
                                                   पीताम्बर दत्त शर्मा,
                                                     सूरतगढ़ !

"5th पिल्लर करप्शन किल्लर", "लेखक-विश्लेषक एवं स्वतंत्र टिप्प्न्नीकार", पीताम्बर दत्त शर्मा ! 
वो ब्लॉग जिसे आप रोजाना पढना,शेयर करना और कोमेंट करना चाहेंगे !
 link -www.pitamberduttsharma.blogspot.com मोबाईल न. + 9414657511.
 इंटरनेट कोड में ये है लिंक :- https://t.co/iCtIR8iZMX.
 "5th pillar corruption killer" नामक ब्लॉग अगर आप रोज़ पढ़ेंगे,उसपर कॉमेंट करेंगे और अपने मित्रों को शेयर करेंगे !तो आनंद आएगा !मेरा इ मेल ये है -: "pitamberdutt.sharma@gmail.com.

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...