Friday, July 10, 2015

मौसम - मौसम !! ये लवली मौसम .........!!! जो मस्त ना हो सके ,वो अभागा है !!- पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक) - 9414657511

जी हाँ !! पाठक मित्रो !! आजकल पूरे भारत पर काले-घने बादल बड़े मेहरबान हो रहे हैं !मरुस्थल में भी ऐसा लगता है जैसे बहार आ गयी हो !! गांव के बच्चे युवा - युवतियां,नए ब्याहे हुए लोग और हमारे जैसे बूढ़े भी आनन्दित हुए जा रहे हैं !ठंडी-ठंडी फुहारों के बीच तेज़ चलती हवाएँ मन में एक नयी आशा जगाती जाती हैं कि  हे !! मानव !! छोटे-छोटे दुखों से परेशान मत होवो ,अभी परमात्मा की प्रकृति आपको सुख प्रदान करने के लिए दयालु भाव से आनंद की धारा बहा रही है !!
                          शायर और कवियों को तो अपनी रचनाएँ रचने हेतु जैसे ऐसे ही समय का इंतज़ार रहता है !उनकी कलम नए-नए शेयर लिखती ही जाती है !कौन क्या - क्या करता-कहता है इस मौसम में ये तो मैं नहीं बताऊंगा ! लेकिन एक विशेष खुशबु वातावरण में फैली हुई है जो सबको मस्त कर रही है !
                          किशोर जी का एक गीत याद आ रहा है मुझे वो यूूँ है कि .....शोखियों में घोल जाए फूलों का शबाब , उसमें फिर मिला दी जाए थोड़ी सी शराब !! होगा यूूँ नशा जो तैयार वो प्यार है !!जी हाँ !! प्यार हेतु ये ये सब अति आवश्यक हैं !अन्यथा प्यार करने में मज़ा ही नहीं आता जी !!
                        पुरानी शायरी और पुराने फ़िल्मी गीत आज भी हमारी भावनाएं जगाने में अति सहायक सिद्ध होते हैं ! इतने कि अंग्रेजों की पोर्न फ़िल्में भी इनके सामने पानी भरतीं हैं !ये मैंने इसलिए लिखा क्योंकि सरकार हमारी पोर्न फ़िल्में भारत में देखना-दिखाना बंद करवाना चाहती है लेकिन हमारे सर्वोच्च न्यायालय ने इसे ये कहकर नक्कार दिया की ये मौलिक अधिकारों का हनन होगा ! 
                     अब बताइये मित्रो !! क्या होगा इस देश का ??? भाइयो या तो आप एक हिंदुस्तानी बन जाओ या फिर आप अँगरेज़ बन जाइए !!लेकिन नहीं जी हमारे झूठे सेकुलर लोग शोर मचाने लग जाते हैं कि जिसको  नहीं देखना वो टीवी का बटन बंद कर दे और जिसको देखना है वो देखे ! ये काम बड़े तो शायद कर सकते हैं लेकिन अबोध युवा कैसे करेंगे वो तो नेट पर यही देखते रहते हैं ! और मानसिक और शारीरिक रूप से भटकते रहते हैं ! कितनों का भविष्य धूमिल हो चूका है और न जाने कितने अपने प्राण गवां चुके हैं !
                      हमें गहराईयों से सोचकर कुछ करना ही पड़ेगा !आप इस चित्र का आनद लीजिये जी !

 आपको बरसात के सुहाने मौसम की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां ! मित्रो !!"5TH PILLAR CORRUPTION KILLER",नामक ब्लॉग रोज़ाना अवश्य पढ़ें,जिसका लिंक -www.pitamberduttsharma.blogspot.com. है !इसे अपने मित्रों संग शेयर करें और अपने अनमोल विचार भी हमें अवश्य लिख कर भेजें !इसकी सामग्री आपको फेसबुक,गूगल+,पेज और कई ग्रुप्स में भी मिल जाएगी !इसे आप एक समाचार पत्र की तरह से ही पढ़ें !हमारी इ-मेल ईद ये है - pitamberdutt.sharma@gmail.com. f.b.id.-www.facebook.com/pitamberduttsharma.7 . आप का जीवन खुशियों से भरा रहे !इस ख़ुशी के अवसर पर आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं !!
आपका अपना - पीताम्बर दत्त शर्मा -(लेखक-विश्लेषक), मोबाईल नंबर - 9414657511 , सूरतगढ़,पिनकोड -335804 ,जिला श्री गंगानगर , राजस्थान ,भारत !

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...