Tuesday, April 28, 2015

अब होगी एक और " सरल सनातन धर्म वेब- ग्रन्थ " की रचना !! - पीताम्बर दत्त शर्मा ( लेखक-विश्लेषक)

मानव जाति को सच्चा रास्ता दिखाने हेतु समय समय पर पहले ऋषियों मुनियों ने फिर कई धर्म-गुरुओं ने कई ग्रन्थ लिखे हैं जिनमे सनातन-धर्म के बारे में विस्तार से बताया गया है !उनका अनुभव हमारे लिए रास्ता आसान करता है ! लेकिन पहले वाले धर्म-ग्रन्थ संस्कृत, फ़ारसी और अन्य कई भाषाओँ में लिखे गए थे ! जिनको पढ़ने हेतु ना तो आज के इन्सान के पास इतना भाषा-ज्ञान है और ना ही इतना समय ! लेकिन वो ईश्वर को प्राप्त तो करना चाहता है लेकिन जल्दी ! इसी बात का फायदा उठाकर इस कलयुग में कई स्वयंभू भगवान बन बैठे हैं ! वो आम जनता को भगवान की फोटो दिखाकर स्वयं को ही पुजवाते हैं !
                                 इसीलिए मैंने ये सोचा है कि आप जैसे विद्वान मित्रों के सहयोग से एक वेबसाईट बनायीं जाए , जिसमे सनातन धर्म से सम्बंधित सभी मुख्य देवी-देवताओं की जन्म से लेकर देवलोक गमन तक की सच्ची गाथाएं और परमात्मा को पाने की प्रमाणिक विधियां लिखी हुई हों ! उसमे जीवन के आदर्शों और संस्कारों का भी पूर्ण विवरण हो ! सृष्टि की रचना और प्रलय के बारे में भी विस्तार से बताया गया हो ! 
                      आज जो धर्म ग्रन्थ हमारे पास उपलब्ध हैं वो केवल 40% ज्ञान ही उपलब्ध करवाते हैं ! इसलिए सन 2018 में एक यात्रा शुरू की जाएगी जो पुरे भारत में तो जायेगी ही ,आवश्यकता पड़ने पे अगर विदेश भी जाना पड़ेगा तो जाएंगे लेकिन धार्मिक जिज्ञासुओं हेतु सम्पूर्ण सामग्री उस वेबसाईट में उपलब्ध रहेगी आप सबके सहयोग से ! इस टीम मैं ऐसे विद्वान भी शामिल करने होंगे जो सनातन ग्रंथों के बारे में जानकारी रखते हैं ! उनके साथ कंप्यूटर टाइपिस्ट और ऑपरेटर भी जोड़े जाएंगे ! भारत के अलग-अलग हिस्सों में इस कार्य हेतु कार्यालय खोले जायेंगे !इनका कार्य होगा कि  उपलब्ध सभी ग्रंथों का अध्ययन कर उनमे लिखे ज्ञान को क्रमबद्ध करके नयी वेब साइट पर डालना ! यात्रा का उद्देश्य ये होगा की नगर-नगर,गाँव-गाँव जाकर पूछना कि क्या आपके पास कोई पुराण ग्रन्थ , लिपि या कोई ऐतिहासिक मंदिर या स्थान है जिससे सनातन धर्म के किसी अंश का पता चल सके !
                            एक रथ बनाकर , उसमें सारे उद्देश्य अंकित करके,छोटी सी भजन-मण्डली का गठन करके भारत-भ्रमण किया जायेगा जो 2018 से उद्देश्य पूर्ति तक चलेगा ! ये अभी एक मोटा -मोटा खाका है ! इसमें आप सभी मित्रों के सुझाव शामिल करके इसे और प्रभावी बनाया जायेगा ! अब आप  धर्म-प्रेमी मित्रों से निवेदन है कि आप इस पवित्र कार्य में कैसे कितनी और किस रूप में मदद कर सकते हैं , वो हमें जल्द से जल्द बताने का कष्ट करें ! ताकि ये बड़ी योजना समय पर शुरू की जा सके ! आपके पास जितना भी समय इस पवित्र कार्य हेतु हो हमें बताएं !मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रभु-प्रेरणा से आप सब मित्र हमारा इस पवित्र कार्य में सहयोग करेंगे ! मैं आपसे वडा हूँ की हमारी वेबसाईट में किसी को ना तो बुरा कहा जायेगा और नाही किसी तथ्य को तोडा-मरोड़ा जायेगा ! जो भी जानकारी हमें जिसकी लिखी जो भी जानकारी मिलेगी उसे उसी के नाम से वकबसईट में दर्शाया जायेगा ! हमें सिर्फ संकलन ही करना है ! अतः निष्काम भाव से आप हमारे साथ आइये ! इस पुण्य कार्य को करने हेतु ,हमारा पता नोट करें :-
                       पीताम्बर दत्त शर्मा 
                         1/120,आवासन मण्डल कालोनी,
                             सूरतगढ़ ! पिन-कोड -335804,
                                (जिला - श्रीगंगानगर),
                                  (राजस्थान - भारत)
                                 मो.न.-91-9414657511  
ई-मेल आई डी :- pitamberdutt.sharma@gmail.com
ब्लॉग - " फिफ्थ पिल्लर करप्शन किल्लर "
           "5TH PILLAR CORRUPTION KILLER"
लिंक - www.pitamberduttsharma.blogspot.com.
फेसबुक आई डी - www.facebook.com.pitamberdutt.sharma7
आप सबसे अनुरोध है कि आप इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि ये विषय सबको मालूम हो जाए !अपने अनमोल सुझाव भी हमारे ब्लॉग पर जाकर अवश्य लिखें !  






No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...