Tuesday, April 15, 2014

" राम तेरी गंगा-जमुना-सरस्वती मैली हो गयी....,चरित्र पर जम चुकी मैल धोते धोते "....!! - पीताम्बर दत्त शर्मा ( राजनितिक - समीक्षक )

मित्रो !! इन्सान की प्रथम गुरु उसकी माँ होती है ! वो अगर अपने बच्चे को सही ज्ञान दे पाती है तो उसका बच्चा एक बढ़िया इंसान बन जाता है ! और अगर वो माता अपने बच्चे को अच्छा ज्ञान नहीं दे पाती तो वो बच्चा बिगड़ जाता है आगे चलकर वो एक बुरा आदमी बन जाता है !!
               उसका पिता माता के ज्ञान को पक्का करता है , उसके बाद के सारे गुरु उस ज्ञान को मजबूत ही बनाते हैं ! लेकिन इंसान के जीवन में असर केवल माता का ज्ञान ही करता है !!
                 इसी लिए शास्त्रों में माँ को व्यक्ति का प्रथम गुरु माना गया है !! मित्रो !! हमारी माँ कहा करती हैं कि चरित्र पर कभी आंच मत आने दो बेटा ! इसको बनाने में बहुत समय लगता है , कई बार तो कई जीवन लग जाते हैं ! हम बड़े अचरज से पूछा करते थे कि माँ कई जीवन कैसे लग सकते हैं ??

                    आदमी को तो अगले पिछले जनम के बारे में कुछ याद ही नहीं रहता , तो हमारी माँ प्यार से दुलारती हुई बताया करती थी कि सुनो बेटा ....कोई आदमी जब चोरी-ठगी करनी शुरू कर देता है तो उसकी अगली तीन पीढ़ियां लोगों के शक़ के दायरे में रहती हैं और इसी तरह से अगर कोई स्त्री चरित्र-हीन हो जाती है तो उसकी भी अगली तीन पीढ़ियां लोगों के शक़ में बनी रहती हैं !
                    बाद में हमारे शिक्षकों एवं धर्म गुरुओं ने भी हमें यही ज्ञान दिया ! तब हमें समझ में आया था कि सचमुच अपना चरित्र का निर्माण करना कितना आवश्यक काम है !! और तभी से हम लग गए अपने चरित्र निर्माण करने को !!
                        लेकिन मित्रो जैसे जैसे हम बड़े हुए , वैसे-वैसे हमने पाया कि  जो ज्ञान हमें मिला है वो " फायदेमंद " नहीं है !! कई मित्र तो हमारे ज्ञान को " बेवकूफियों का पिटारा " कहते हैं !! कई बार तो हमें भी लगता है कि हमें घाटा हो रहा है अपने माता-पिता के दिए हुए ज्ञान पर चल कर !! लेकिन क्या माता-पिता और बाद के सभी गुरुओं का दिया हुआ ज्ञान गलत हो सकता है ?? दिमाग मान जाता तो मन नहीं मानता और जब मन मान जाता तो दिमाग नहीं मानता !!


                   लेकिन आज जब हम अपने इर्द=गिर्द देखते हैं तो हमें अपने जैसे कम और बुरे ज्ञान वाले ज्यादा दिखाई देते हैं ! हम अपने आपको उनके बीच में घिरा हुआ और फंसा हुआ पाते हैं !!
                 उनकी हंसी हमारे दिलो-दिमाग पर गहरी चोट करती जा रही है ! लेकिन फिर भी हम अपने विश्वास पर कायम हैं ! क्योंकि राम चन्द्र कह गए सिया से - ऐसा कलयुग आएगा , हँस चुगेगा दाना तिनका - कौआ मोती खायेगा !! लेकिन आज तो कौओं ने " गिद्धों " को भी मात दे दी है ! और जिधर देखो उधर ही " मानव- खोर " घूम रहे हैं !!
                  पाकिस्तान में तो आज दो आदमखोर भाई मिल भी गए हैं लेकिन हिंदुस्तान की पुलिस को कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा !! यंहा तो राज कोई और कर रहा था और नाम किसी सरदार का चल रहा था ???
                आज से 20 साल पहले गाना मशहूर हुआ था कि " राम तेरी गंगा मैली हो गयी "!! क्योंकि उस समय काम बदमाश थे हिंदुस्तान में , लेकिन आज मैं कह रहा हूँ कि 
" राम तेरी गंगा-जमुना-सरस्वती मैली हो गयी....,चरित्र पर जम चुकी मैल धोते धोते "....!! क्योंकि आज जिधर देखो राक्षस ही राक्षस फैले हुए हैं यारो !!
                   खुदा खैर करे !!- आमीन !!
                                 
" 5TH PILLAR CORRUPTION KILLER " नामक ब्लॉग ( समाचार-पत्र ) के पाठक मित्रों से एक विनम्र निवेदन - - - !!
प्रिय मित्रो ,
सादर नमस्कार !!
आपका हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग ( समाचार-पत्र ) पर, जिसका नाम है - " 5TH PILLAR CORRUPTION KILLER " कृपया इसे एक समाचार-पत्र की तरह ही पढ़ें - देखें और अपने सभी मित्रों को भी शेयर करें ! इसमें मेरे लेखों के इलावा मेरे प्रिय लेखक मित्रों के लेख भी प्रकाशित किये जाते हैं ! जो बड़े ही ज्ञान वर्धक और ज्वलंत - विषयों पर आधारित होते हैं ! इसमें चित्र भी ऐसे होते हैं जो आपको बेहद पसंद आएंगे ! इसमें सभी प्रकार के विषयों को शामिल किया जाता है जैसे - शेयरों-शायरी , मनोरंहक घटनाएँ आदि-आदि !! इसका लिंक ये है -www.pitamberduttsharma.blogspot.com.,ये समाचार पत्र आपको टविटर , गूगल+,पेज़ और ग्रुप पर भी मिल जाएगा ! ! अतः ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप हमारे मित्र बने अपनी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर इसे सब पढ़ें !! आपके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ आयें इसी मनोकामना के साथ !! हमेशां जागरूक बने रहें !! बस आपका सहयोग इसी तरह बना रहे !! मेरा इ मेल ये है : - pitamberdutt.sharma@gmail.com. मेरे ब्लॉग और फेसबुक के लिंक ये हैं :-www.facebook.com/pitamberdutt.sharma.7
www.pitamberduttsharma.blogspot.com
मेरे ब्लॉग का नाम ये है :- " फिफ्थ पिलर-कोरप्शन किल्लर " !!
मेरा मोबाईल नंबर ये है :- 09414657511. 01509-222768. धन्यवाद !!
आपका क्या कहना है साथियो !! अपने विचारों से तो हमें भी अवगत करवाओ !! ज़रा खुलकर बताने का कष्ट करें !! नए बने मित्रों का हार्दिक स्वागत-अभिनन्दन स्वीकार करें !
जिन मित्रों का आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयाँ !!
"इन्टरनेट सोशियल मीडिया ब्लॉग प्रेस "
" फिफ्थ पिल्लर - कारप्शन किल्लर "
की तरफ से आप सब पाठक मित्रों को आज के दिन की
हार्दिक बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं !!
ये दिन आप सब के लिए भरपूर सफलताओं के अवसर लेकर आये , आपका जीवन सभी प्रकार की खुशियों से महक जाए " !!
जो अभी तलक मेरे मित्र नहीं बन पाये हैं , कृपया वो जल्दी से अपनी फ्रेंड-रिक्वेस्ट भेजें , क्योंकि मेरी आई डी तो ब्लाक रहती है ! आप सबका मेरे ब्लॉग "5th pillar corruption killer " व इसी नाम से चल रहे पेज , गूगल+ और मेरी फेसबुक वाल पर हार्दिक स्वागत है !!
आप सब जो मेरे और मेरे मित्रों द्वारा , सम - सामयिक विषयों पर लिखे लेख , टिप्प्णियों ,कार्टूनो और आकर्षक , ज्ञानवर्धक व लुभावने समाचार पढ़ते हो , उन पर अपने अनमोल कॉमेंट्स और लाईक देते हो या मेरी पोस्ट को अपने मित्रों संग बांटने हेतु उसे शेयर करते हो , उसका मैं आप सबका बहुत आभारी हूँ !
आशा है आपका प्यार मुझे इसी तरह से मिलता रहेगा !!आपका क्या कहना है मित्रो ??अपने विचार अवश्य हमारे ब्लॉग पर लिखियेगा !!
सधन्यवाद !!
आपका प्रिय मित्र ,
पीताम्बर दत्त शर्मा,
हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार,
R.C.P. रोड, सूरतगढ़ !
जिला-श्री गंगानगर।
" आकर्षक - समाचार ,लुभावने समाचार " आप भी पढ़िए और मित्रों को भी पढ़ाइये .....!!!
BY :- " 5TH PILLAR CORRUPTION KILLER " THE BLOG . READ,SHARE AND GIVE YOUR VELUABEL COMMENTS DAILY . !!
Posted by PD SHARMA, 09414657511 (EX. . VICE PRESIDENT OF B. J. P. CHUNAV VISHLESHAN and SANKHYKI PRKOSHTH (RAJASTHAN )SOCIAL WORKER,Distt. Organiser of PUNJABI WELFARE SOCIETY,Suratgarh (RAJ.)
Posted by PITAMBER DUTT SHARMA

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...