Wednesday, March 12, 2014

" कौन बनेगा प्रधानमंत्री !!??- मैं - मैं - मैं - मैं में में मैं "!! ( लेखक - पीताम्बर दत्त शर्मा )

जैसे जैसे लोकसभा के चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं , वैसे वैसे प्रधानमंत्री बनने की चाह रखने वाले बड़े ही बैचैन होते जा रहे हैं ! चुनाव जीतने से पहले ही सब नेता चाहते हैं कि उनके बारे में मीडिया और जनता में चर्चा शुरू हो जाए !! उसके लिए चाहे कोई भी " सेटिंग " क्यों ना करनी पड़े !!
                      पिछले दिनों नितीश कुमार जी का एक बयान मिडिया में आया कि " जितने भी नाम प्रधानमंत्री पद हेतु आजकल चर्चा में हैं , उनमे से सबसे ज्यादा काबिल तो मैं हूँ प्रधानमंत्री पद हेतु " !! निश्चित रूप से नितीश जी एक काबिल नेता हैं और बढ़िया मुख्यमंत्री भी साबित हो रहे हैं बिहार के , लेकिन ऐसा बोलकर उन्होंने क्या सिद्ध करना चाहा है ?? हमें इस पर अपनी गहरी नज़र अवश्य दौड़ानी चाहिए !!
                     भाजपा के साथ गठबंधन उन्होंने इस लिए तोड़ा था , क्योंकि भाजपा ने श्री नरेंद्र मोदी जी को अपना प्रधानमंत्री पद का दावेदार नियुक्त किया था, जो उनकी नज़रों में एक आरोपी व्यक्ति थे दंगो को रोक ना पाने के !! तब उन्होंने सोचा था कि उनकी इस बात का सभी राजनितिक दल समर्थन करेंगे ! लेकिन तभी न्यायालय ने उन्हें दोषमुक्त कर दिया ! और बाकी के राजनितिक दलों का और विभिन्न नेताओं का मोदी जी को समर्थन मिलने लगा !! तो नितीश जी की घबराहट बढ़ने लगी !!
                         तब तीसरे मोर्चे में बड़ी सीट मिलने की आस लेकर वंहा चले गये ! लेकिन वहाँ जाकर देखा ,तो आगे कई और प्रधानमंत्री पद के दावेदार नज़र आये, जिन्होंने अपनी आँखें तरेरनी शुरू करीं तो, नितीश जी को आखिर कहना ही पड़ा कि वो ज्यादा काबिल हैं!! इसका असर ये हुआ कि राहुल गांधी जी भी इस " फूंक " से दूर जा गिरे ! उन्हें भी कहना पड़ा कि " वो इतनी जल्दबाज़ी में नहीं हैं ,प्रधानमंत्री पद पाने को इतने आतुर नहीं हैं " !!
                      

  राहुल जी का ये बयान सुनकर हमारे मनमोहन सिंह जी ख़ुशी से नाच पड़े , बोले " लओ जी !! ओन्ना नु तां हाले कोई जल्दी ही नहीं हैगी , आपनी ताँ इक वारी होर वारी आ जावेगी "???
                        
 ऐसा नहीं है कि खाली प्रधानमंत्री पद हेतु ही इतनी मारामारी मची हुई है ! कोई मंत्री बनने का जुगाड़ भिड़ा रहा है तो कोई टिकेट पाने में ही अभी तलक फंसा हुआ है ! कईयों को तो टिकेट के साथ-साथ पार्टी में बड़े पद भी चाहियें ! जैसे अपने अमर सिंह जी और उनकी सहयोगी श्रीमती जयाप्रदा जी ! मुलायम जी की  पार्टी छोड़ने के बाद कई देर उन्होंने अपना समय अज्ञातवास में बिताया और इलाज करवाया लेकिन जैसे ही चुनाव घोषित हुए एक दम तैयार होकर आ गए मैदान में !!
                         पहले तो उनके कोंग्रेस में जाने की बात आयी लेकिन उन्होंने साफ़ कह दिया कि यंहा तो केवल आपको टिकेट ही मिल सकता है , वक्त हमारे पास बहुत हैं , तो रास्ता निकाला गया कि आप अजित सिंह जी की पार्टी में चले जाओ ! जिनसे उनको भी सहारा मिल जाएगा ! और इस तरह से आजकल वो टीवी चेनलों में उस पार्टी के प्रवक्ता हैं जिसका नाम केवल चुनावों में ही सुनायी देता है !! मुझे याद नहीं आ रहा और आप जानकार भी क्या करोगे !! शायद " राष्ट्रीय लोकदल " है !! अब इतने बड़े पद पर हैं तो उन्होंने अपनी टिकेट भी पक्की करवाली है और जयाप्रदा जी की भी !! बधाई हो !!
                          पाठक  मित्रो !! आजकल अजीब सी राजनीति हो रही है इस देश में ! ऐसा अनुभव हो रहा है कि कोई भी राजनितिक दल में कोई नेता नहीं है ,केवल " कठपुतलियाँ " हैं !! इनको आदेश कोई " और "  ही दे रहा है !! कौन है वो ??? क्या देश के व्यपारी हैं वो ??? क्या विदेशी व्यापारी हैं वो ??? क्या देशप्रेमी हैं वो ?? या फिर देश के दुश्मन हैं वो ??
            ये तो राम ही जानता है या अल्लाह जानता है !! हम तो बस ये दुआ ही कर सकते हैं  कि -
  " धर्म की जय हो !! " " अधर्म का नाश हो !!          " प्राणियों में सद्भावना हो "!! "विश्व का कल्याण हो "
                             हर हर हर महादेव !!
सभी से एक ही निवेदन - जागो - जागो - जागो !! 
                      
"इन्टरनेट सोशियल मीडिया ब्लॉग प्रेस " " फिफ्थ पिल्लर - कारप्शन किल्लर " की तरफ से आप सब पाठक मित्रों को आज के दिन की हार्दिक बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं !!

                                                               ये दिन आप सब के लिए भरपूर सफलताओं के अवसर लेकर आये , आपका जीवन सभी प्रकार की खुशियों से महक जाए " !!
जो अभी तलक मेरे मित्र नहीं बन पाये हैं , कृपया वो जल्दी से अपनी फ्रेंड-रिक्वेस्ट भेजें , क्योंकि मेरी आई डी तो ब्लाक रहती है ! आप सबका मेरे ब्लॉग "5th pillar corruption killer " व इसी नाम से चल रहे पेज , गूगल+ और मेरी फेसबुक वाल पर हार्दिक स्वागत है !!
आप सब जो मेरे और मेरे मित्रों द्वारा , सम - सामयिक विषयों पर लिखे लेख , टिप्प्णियों ,कार्टूनो और आकर्षक , ज्ञानवर्धक व लुभावने समाचार पढ़ते हो , उन पर अपने अनमोल कॉमेंट्स और लाईक देते हो या मेरी पोस्ट को अपने मित्रों संग बांटने हेतु उसे शेयर करते हो , उसका मैं आप सबका बहुत आभारी हूँ !
आशा है आपका प्यार मुझे इसी तरह से मिलता रहेगा !!आपका क्या कहना है मित्रो ??अपने विचार अवश्य हमारे ब्लॉग पर लिखियेगा !!
सधन्यवाद !!

प्रिय मित्रो , आपका हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर " 5TH PILLAR CORRUPTION KILLER " the blog . read, share and comment on it daily plz. the link is -www.pitamberduttsharma.blogspot.com., गूगल+,पेज़ और ग्रुप पर भी !!ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप हमारे मित्र बने अपनी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर !! आपके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ आयें इसी मनोकामना के साथ !! हमेशां जागरूक बने रहें !! बस आपका सहयोग इसी तरह बना रहे !! मेरा इ मेल ये है : - pitamberdutt.sharma@gmail.com. मेरे ब्लॉग और फेसबुक के लिंक ये हैं :-www.facebook.com/pitamberdutt.sharma.7
www.pitamberduttsharma.blogspot.com
मेरे ब्लॉग का नाम ये है :- " फिफ्थ पिलर-कोरप्शन किल्लर " !!
मेरा मोबाईल नंबर ये है :- 09414657511. 01509-222768. धन्यवाद !!
आपका प्रिय मित्र ,
पीताम्बर दत्त शर्मा,
हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार,
R.C.P. रोड, सूरतगढ़ !
जिला-श्री गंगानगर।
" आकर्षक - समाचार ,लुभावने समाचार " आप भी पढ़िए और मित्रों को भी पढ़ाइये .....!!!
BY :- " 5TH PILLAR CORRUPTION KILLER " THE BLOG . READ,SHARE AND GIVE YOUR VELUABEL COMMENTS DAILY . !!
Posted by PD SHARMA, 09414657511 (EX. . VICE PRESIDENT OF B. J. P. CHUNAV VISHLESHAN and SANKHYKI PRKOSHTH (RAJASTHAN )SOCIAL WORKER,Distt. Organiser of PUNJABI WELFARE SOCIETY,Suratgarh (RAJ.)

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...