Tuesday, October 29, 2013

" क्या सूरतगढ़ भाजपा के नगर व देहात मंडल अध्यक्षों का वसुंधरा " प्रेम " नकली था " ???

प्रिय पाठक मित्रो , आपको याद होगा कि भारतीय जनता पार्टी सूरतगढ़ के नगर मंडल अध्यक्ष , देहात मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने एक राय होकर ,एक बार नहीं कई बार श्री मति वसुंधरा राजे को सूरतगढ़ से विधानसभा का अगला चुनाव लड़ने हेतु केवल आमंत्रित किया था बल्कि उन्हें यंहा से हज़ारों वोटों से जीतकर भेजने कि गारन्टी भी दी थी !!
                               आजकल उन्होंने ऐसा कहना छोड़ दिया है या फिर इन उपरोक्त नेताओं में से कोई सवयं चुनाव लड़ने का इच्छुक था !! विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि सूरतगढ़ देहात मंडल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र घिंटाला ने भी अब लिए पार्टी का टिकेट सूरतगढ़ से मांग प्रदेश नेताओं के सामने रख दी है !!
                       नगर मंडल अध्यक्ष स . गुरदर्शन सिंह सोढ़ी और भाजपा जिलाध्यक्ष स . महेंदर सिंह सोढ़ी घिंटाला के इस फैसले से बड़ी "उलझन " में फ़ँसे हुए से लगते हैं ! क्योंकि सूरतगढ़ में श्री राजिन्द्र  भादू , श्री राम प्रताप कासनिया ,सहित कई छोटे बड़े कार्यकर्त्ता भी  टिकेट मांग रहे हैं !! वो भी इन पदाधिकारियों से समर्थन करने का कह रहे हैं , जो कि एक मुश्किल काम है !! एक साथ इतने लोगों को टिकेट दिलाने का आश्वासन उनके मुंह पर तो दिया जा सकता है लेकिन उसे प्रदेश के नेताओं के सामने  कैसे निभाया जाए ????
                                   भाजपा मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष राजनितिक तौर पर श्री नरेंदर घिंटाला के " कर्ज़दार " हैं क्योंकि दोनों के चुनाव के वक्त  घिंटाला जी ने इनकी बड़ी मदद की थी , जिसे ये दोनों नज़रअंदाज़ हरगिज़ नहीं कर सकते !यही वो " कुण्डी " है जो फंस चुकी है !! देखना है कि ऊँट किस करवट बैठता है !!
                              भाजपा के केंद्रीय और  नेताओं ने ऐसे प्रोग्राम बनाये थे जिनसे पार्टी के कार्यकर्ताओं कि भावना का भी पता चल सके ! इस कार्य हेतु उन्होंने अपने बड़े नेताओं को विभिन्न सम्भागों , जिलों और यंहा तलाक कि मंडल स्तर पर भी भेजा , लेकिन अफ़सोस !! वो अपना स्वागत करवाकर , भाषण देकर और " जल-पान " करके चले गये !! कार्यकर्ताओं कि भावना जानने कि बजाये वो " व्यक्तियों के निष्ठावान पदाधिकारियों " कि भावनाओं को जान-पहचान कर विदा हो गये !! परदेश में जाकर उन्होंने भी वोही कुछ बताया जो उन्हें यंहा दिखाया गया !! अलग से कुछ जानने कि कोशिश नहीं की गयी !
                        इसी कारण से राजस्थान के कई विधानसभा क्षेत्रों में कंही तो टिकेट देने-न देने कि समस्या है तो कंही मंडल - देहात मंडल को बदलने हेतु कार्यकर्ताओं द्वारा दबाव बनाया जा रहा है ! बीकानेर मंडल कि कार्यकारिणी को तो प्रदेश भाजपा ने भंग भी कर दिया है !! 


                     सूरतगढ़ की राजनीती भी बड़ी विलक्षण रही है ! यंहा कभी जात जीता है तो कभी अरोड़ा , कभी बिश्नोई जीता है तो कभी पंजाबी ! कोई भी दावे के साथ नहीं कह सकता कि यंहा ये ही जीतेगा !! सारी सम्भावनाएं हमेशां बरकरार रहती हैं ! आजकल तो किसी गैर - जाट , गैर पंजाबी के जीतने कि भी आशा दिखायी दे रही है !! श्री डूंगर राम गेधर भी बड़ी मेहनत से भाग-दौड़ कर रहे हैं और मूल O.B.C.के लोगों के इलावा पिछड़ी जातियों के लोग भी उनके साथ भरी मात्र में जुड़ते नज़र आ रहे हैं ! जो भाजपा और कोंग्रेस दोनों राष्ट्रीय राजनितिक दलों हेतु खतरे कि  घण्टी से कम नहीं है !
                          आने वाले 7 दिन बड़े ही महत्त्व पूर्ण हैं क्योंकि दीपावली के बाद लगभग सभी दलों के प्रत्याशी घोषित हो जायेंगे और चुनावी महाभारत शुरू हो जायेगा .......!!! इन्तज़ार कीजिये !!
                                    आपका मित्र ,
                                     पीताम्बर दत्त शर्मा ,
                  BY :- " 5TH PILLAR CORRUPTION KILLER " THE BLOG . READ,SHARE AND GIVE YOUR VELUABEL COMMENTS DAILY . !!
प्रिय मित्रो , सादर नमस्कार !! आपका इतना प्रेम मुझे मिल रहा है , जिसका मैं शुक्रगुजार हूँ !! आप मेरे ब्लॉग, पेज़ , गूगल+ और फेसबुक पर विजिट करते हो , मेरे द्वारा पोस्ट की गयीं आकर्षक फोटो , मजाकिया लेकिन गंभीर विषयों पर कार्टून , सम-सामायिक विषयों पर लेखों आदि को देखते पढ़ते हो , जो मेरे और मेरे प्रिय मित्रों द्वारा लिखे-भेजे गये होते हैं !! उन पर आप अपने अनमोल कोमेंट्स भी देते हो !! मैं तो गदगद हो जाता हूँ !! आपका बहुत आभारी हूँ की आप मुझे इतना स्नेह प्रदान करते हैं !!नए मित्र सादर आमंत्रित हैं !!HAPPY BIRTH DAY TO YOU !! GOOD WISHES AND GOOD - LUCK !! प्रिय मित्रो , आपका हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर " 5TH PILLAR CORRUPTION KILLER " the blog . read, share and comment on it daily plz. the link is - www.pitamberduttsharma.blogspot.com., गूगल+,पेज़ और ग्रुप पर भी !!ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप हमारे मित्र बने अपनी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर !! आपके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ आयें इसी मनोकामना के साथ !! हमेशां जागरूक बने रहें !! बस आपका सहयोग इसी तरह बना रहे !! मेरा इ मेल ये है : - pitamberdutt.sharma@gmail.com. मेरे ब्लॉग और फेसबुक के लिंक ये हैं :- www.facebook.com/pitamberdutt.sharma.7
www.pitamberduttsharma.blogspot.com
मेरे ब्लॉग का नाम ये है :- " फिफ्थ पिलर-कोरप्शन किल्लर " !!
मेरा मोबाईल नंबर ये है :- 09414657511. 01509-222768. धन्यवाद !!
आपका प्रिय मित्र ,
पीताम्बर दत्त शर्मा,
हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार,
R.C.P. रोड, सूरतगढ़ !
जिला-श्री गंगानगर।

Posted by PD SHARMA, 09414657511 (EX. . VICE PRESIDENT OF B. J. P. CHUNAV VISHLESHAN and SANKHYKI PRKOSHTH (RAJASTHAN )SOCIAL WORKER,Distt. Organiser of PUNJABI WELFARE SOCIETY,Suratgarh (RAJ.) 

                     

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...