Thursday, August 22, 2013

" चोरों ने तो अपना काम कर दिया , करते रहेंगे ", देश - भक्त अगर जीवित हैं , तो उनका काम क्यों नज़र नहीं आता ???????

 प्रिय मित्रो , नमस्कार , जयहिंद और स्लामालेकुम !!
             उत्तर भारत के कुछ भागों में " काले - कच्छे " वाले गिरोह की बहुत अफवाहें फ़ैल रही हैं ! इसमें कितनी सच्चाई है ये तो प्रशासन ही जानता है मैं नहीं ! लेकिन गाँवों के निवासी " ठीकरी पहरा " देकर अपनी हिफाज़त करने का प्रयास कर रहे हैं !! गिरोह के लोग धन तो लूटते ही हैं , साथ में शरीर  के अंग भी निकाल लेते हैं !! मेरे पास जब ये खबर पंहुची तो मेरे मन से अनायास ही निकला कि " थोड़े दिन और ठहर जाओ , फिर " सफ़ेद चोले - पजामे वाले " भी आ जायेंगे , जो इनसे भी खतरनाक होंगे " !!
                   यारो ये तो हद्द ही हो गयी !! कोई देश में हो रहे घोटालों की गिनती भी नहीं करना और रखना चाहता , जांच और सज़ा मिलना तो बहुत दूर की बात है !! लोक तंत्र के चारों - पाँचों " स्तम्भ " खंडहर से बने नज़र आ रहे हैं !! अब तो ये हाल है कि घोटालों की खबर पढ़-सुन कर " बोर " से हो जाते हैं ऐसे लगता है जैसे किसी ने " ठंडी चाय " पिला दी हो !! किसी बड़े घोटालेबाज को फाँसी चढ़ते किसी ने देखा है??? नहीं ना !! किसी को क़ानून से डरते देखा है ?? बिलकुल भी नहीं  !!!!!! तो फिर देश भक्त कान्हा से पैदा हों ??? आपकी नज़र में कितने देश भक्त होंगे आज के इस " इण्डिया " में ??????? एक सौ छब्बीस करोड़ में से ढूँढने जायेंगे तो छब्बीस हज़ार भी मुश्किल से मिलेंगे !!
                 तो क्या करे आम आदमी ???? किसी डाकू तोले में शामिल हो जाए ??? या बेवकूफ बन कर अपना जीवन व्यतीत करता रहे ??? घोर कलयुग की ये शुरुआत भर है !! आज अमिताभ बच्चन साहिब बड़े ही परेशान नज़र आ रहे हैं , क्योंकि उनकी आवाज़ किसी ने पैसे नहीं  देकर " दोबारा " प्रयोग कर ली , अगर वो पैसे दे देता तो उनको ऐतराज़ हरगिज़ नहीं होता !! कुछ हद तलक वो सही भी हैं क्योंकि उनकी आवाज़ ही उनकी संपत्ति है , लेकिन वो क्या करे जिसका हक ये नेताओं के भेष में चोर खा रहे हैं ???
                 कोई छोटा चोर है तो कोई बड़ा !! अपनी बहन जी सुश्री मायावती जी ने बहुत समय पहले ही संसद में कह दिया था कि एक सांपनाथ है तो दूसरा नागनाथ !! लेकिन उन्होंने " सम्पोलों " ( छोटे राजनितिक दल )  का ज़िक्र नहीं किया था, जो आज " कालिया - नाग " बन गए हैं !! जो आज सांपनाथ-नागनाथ दोनों को चेलेन्ज कर रहे हैं कि हमारे बिना सरकार बना कर तो दिखाओ !!! दुसरे शब्दों में कन्हे तो यही बात ऐसे भी कह सकते हैं कि वो चेलेंज कर रहे हैं कि हमारे बिना इस देश को अकेले-अकेले कैसे लूटोगे ??? 


                  सिर्फ एक ही किरण नज़र आती है " श्री नरेंद्र मोदी " लेकिन वो भी तभी कुछ कर पायेंगे जब उनकी पार्टी यानी भाजपा को पूरा बहुमत लोकसभा चुनावो में मिले और पांच साल तलक उनको निर्बाध रूपसे काम करने दिया जाए !! नहीं तो जनता की " आशाएं " जो इतनी प्रबल हो चुकीं हैं धरी की धरी रह जायेंगी !! देश एक बार फिर " रसातल " में चला जाएगा !! देश के दुश्मन हमें फिरसे आँखें दिखायेंगे !! ऐसा हम हरगिज़ नहीं चाहेंगे !! मैं भाजपा के नेताओं और और जनता से निवेदन करता हूँ कि आने वाले सभी चुनावों में जाति , धर्म , पार्टी और इलाके की बंदिशों को तोड़कर केवल उसी व्यक्ति और पार्टी को अपना कीमती वोट देवें जो मोदी जी के हाथ मजबूत करती हो !! जय भारत !! वन्दे मातरम् !!
                 
प्रिय बन्धुओ और प्यारी बांध्वियो !!
सादर - सप्रेम नमस्कार !!
हमारे ब्लॉग " फिफ्थ-पिल्लर - कोरप्शन - किल्लर " ( 5th pillar corruption killer ) को आप इस लिंक पर जाकर रोज़ाना पढ़ें , शेयर करें तथा अपने अनमोल कोमेंट्स हमारे ब्लॉग पर जाकर अवश्य लिखें !! क्योंकि आपके कीमती कोमेंट्स ही हमारे लिए " च्यवनप्राश " का काम करते हैं !! आप चाहें तो हमारी कोई भी पोस्ट को आप किसी भी समाचार पत्र में प्रकाशित कर सकते हैं !! हमारे ब्लॉग के सारे लेख आपको हमारी फेस-बुक , गूगल +, पेज और ग्रुप्स में भी मिल जायेंगे !! जो भी मित्र अपने लेख हमारे ब्लॉग में प्रकाशित करवाना चाहें वो हमें इ मेल करें !! pitamberdutt.sharma@gmail.com. हमारे ब्लॉग का लिंक ये है :- www.pitamberduttsharma.blogspot.com. और हमारी फेस-बुक का लिंक ये है :- www.facebook.com/pitamberdutt.sharma.7.
हमारा पता ये है :- पीताम्बर दत्त शर्मा ,
हेल्प-लाईन -बिग-बाज़ार,
पंचायत समिति भवन के सामने,
सूरतगढ़ , जिला श्री गंगानगर ,
मो. न. 09414657511.
फेक्स :- 01509222768.
Posted by PD SHARMA, 09414657511 (EX. . VICE PRESIDENT OF B. J. P. CHUNAV VISHLESHAN and SANKHYKI PRKOSHTH (RAJASTHAN )SOCIAL WORKER,Distt. Organiser of PUNJABI WELFARE SOCIETY,Suratgarh (RAJ.)

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...