Tuesday, March 19, 2013

" सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र का अगला विधायक कौन " ???????

          सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं को मेरा हार्दिक नमस्कार !!                            मित्रो, जैसा कि आप जानते हैं आगामी नवम्बर माह तक राजस्थान विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं !! हो सकता है कि संसद के चुनाव भी साथ ही हो जाएँ , क्योंकि करूणानिधि जी की " करुण-कथा " अपने मनमोहन जी ने " मन " से नहीं सुनी !!! इसलिए उन्होंने अपना समर्थन सरकार से वापिस ले लिया है !! अब मुलायम जी कब तक " मुलायम " बने रहते हैं या अपनी बहनजी कब अपनी " माया " बिखेर दें , कोई भरोसा नहीं !! इसलिए आज हम सिर्फ राजस्थान विधानसभा के सूरतगढ़ क्षेत्र की बात करेंगे !! क्योंकि ये हमारा " गृहक्षेत्र " है !
                      " 5th pillar corruption killer " इंटरनेट- सोशियल मीडिया ब्लॉग-प्रेस की तरफ से सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जो " योग्य एवं लोकप्रिय विधायक चुनाव हेतु सर्वे और मतदाता जगुरुकता अभियान चलाया जा रहा है,उसकी टीम के सदस्य इस अभियान के शुभारम्भ 17 फ़रवरी 2013 से आज तक विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नागरिकों को पत्रक बाँट चुकी है !! जिसमे सर्वे के 6 प्रश्न पूछे गए हैं और साथ ही उस पत्रक में ये भी बताया गया है कि कैसे सभी राजनितिक दल मतदान के समय पर मतदाताओं को अपने जाल में फंसा लेते हैं !! वहाँ इस टीम के संयोजक पीताम्बर दत्त शर्मा ने इस अभियान की पूरी जानकारी ग्रामीणों को दी ! उन्होंने कहा कि सरकार और राजनितिक दल  सर्वे कराते तो हैं किन्तु " गुप्त " तरीके से , वो जनता की पसंद का नहीं केवल अपनी पसंद का नेता तलाशते हैं !!
                               विद्यालयों में जाकर  विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी इस अभियान के बारे में सम्पूरण जानकारी दी !! इस अभियान की आवश्यकता क्यों पड़ी ,तथा इसके क्या उद्देश्य हैं इस बारे में भी विस्तार से समझाया !! इस टीम के सदस्य कई विद्यालयों कोलेजों और गावों में भी गए और संबोधित कर उन्हें सोच समझ कर उपयुक्त व्यक्ति को ही अपना मत देने हेतु कहा !! अपना मत अवश्य डाल कर आयें , ये भी बताया गया !! नगर के प्रबुधजन और विद्यालय प्रबंधक इस पुण्य - कार्य में तन-मन-धन से अपना सहयोग दे रहे हैं !!
                                 इस अवसर पर श्री अरविन्द कौल, श्री राजिंदर पटावरी, श्री विजय स्वामी,श्री तुलसीराम शर्मा,श्री परसराम भाटिया,डा हरप्रीत सिंह,श्री पी   के मिश्रा और श्री  के. के.खासपुरिया,एडवोकेट विष्णु शर्मा व भागीरथ कडवासरा जी भी पीताम्बर दत्त शर्मा के साथ थे !! " 5TH PILLAR CORRUPTION KILLER " की पूरी टीम , इस अभियान को पहले नगर के हर वार्ड , फिर हर गाँव और फिर सूरतगढ़ विधानसभा के हर कसबे में चलाया, फैलाया और समझाया जायेगा , ताकि इस बार सूरतगढ़ की जनता को जो विधायक मिले वो लोकप्रिय व योग्य हो !! यही इस टीम की इच्छा   है  !!       
                               आप   सब मित्रों  से भी अनुरोध है कि आप के घर में जितने वोट हैं उन सबके पत्रक भरवाएं और आसान से 6 प्रश्नों के उत्तर देकर आकर्षक 165 ईनाम लक्की-ड्रा द्वारा जितने के उतने ही अवसर पायें !! हैं ना आम के आम गुठलियों के दाम !!!!!!
                                         क्यों मित्रो !! आपका क्या कहना है ,इस विषय पर...??
प्रिय मित्रो, ! कृपया आप मेरा ये ब्लाग " 5th pillar corrouption killer " रोजाना पढ़ें , इसे अपने अपने मित्रों संग बाँटें , इसे ज्वाइन करें तथा इसपर अपने अनमोल कोमेन्ट भी लिख्खें !! ताकि हमें होसला मिलता रहे ! इसका लिंक है ये :-www.pitamberduttsharma.blogspot.com.

आपका अपना.....पीताम्बर दत्त शर्मा, हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार , आर.सी.पी.रोड , सूरतगढ़ । फोन नंबर - 01509-222768,मोबाईल: 9414657511

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...