Thursday, February 7, 2013

"करिश्मा किसका चलेगा 2013 - 14 के चुनावों में " ....????

 प्यारे  वोटर  मित्रो  , वासंती   नमस्कार स्वीकारें !!
                         2013-14 में देश के          वोटरों के भाग जागने वाले हैं । कोई दल " समाजवाद " का झुनझुना बजाएगा तो कोई रामराज्य का सपना दिखायेगा, कोई सेकुलरी के गीत गायेगा तो कोई विकास और आरक्षण के खयाली पुलाव पकाकर खिलायेगा हम वोटरों को !! हमें " चने के झाड़ " पर चढ़ा दिया जायेगा और हम इसे अपना " सन्मान " समझ ख़ुशी-ख़ुशी किसी " चालबाज़ " के कहने में आकर अपना " कीमती-वोट " उस दगाबाज़ को दे आयेंगे !! इतिहास तो यही बताता है !!
                     इन  चुनावों  में  करिश्मा  मोदी  - राहुल  - नितीश  - वसुंधरा  - बादल   - मुलायम - ममता  - येदी - रेड्डी- जगन-जयललिता या इन जैसे किसी और नेता का चलेगा या " सोशल-मिडिया " की उपज अन्ना-केजरीवाल-रामदेव या रविशंकर आदि का चलेगा ...???? क्या आज का युवा जागुरुक होगा या पुरानी पीढ़ी की तरह किसी झांसे में आ जायेगा !!
                                      मज़ा तो तब आये जब इसबार 90% पोलिंग हो जाए और बिना किसी लालच के वोट डल जाएँ.....लेकिन राजनितिक दल इमानदार,मेहनती और राजनीती के ज्ञानी यानी पढ़े-लिखे आदमी को ही अपना प्रत्याशी बनाये !! तब कंही जाकर हमारा सपना पूरा हो !! कोई करिश्मा ही
  ऐसा  कर  पायेगा   .....!! तभी  तो  मैंने  लिखा  है  कि  ........ "करिश्मा किसका चलेगा 2013 - 14 के चुनावों में " ....????
                                 

क्यों मित्रो !! आपका क्या कहना है ,इस विषय पर...??
प्रिय मित्रो, ! कृपया आप मेरा ये ब्लाग " 5th pillar corrouption killer " रोजाना पढ़ें , इसे अपने अपने मित्रों संग बाँटें , इसे ज्वाइन करें तथा इसपर अपने अनमोल कोमेन्ट भी लिख्खें !! ताकि हमें होसला मिलता रहे ! इसका लिंक है ये :-www.pitamberduttsharma.blogspot.com.

आपका अपना.....पीताम्बर दत्त शर्मा, हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार , आर.सी.पी.रोड , सूरतगढ़ । फोन नंबर - 01509-222768,मोबाईल: 9414657511

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...