Tuesday, December 4, 2012

" आशंकाओं से भरा ये हमारा जीने का ढंग "???

" आशंकाओं से भरा ये हमारा जीने का ढंग "???
 सच तो ये है या तो हम आज भी सोये हुए हैं या फिर ये नेतो हमे मुरख समझते हैं आज हमारी आँखों के सामने ये लोग खुलेआम FDI का विरोध कर रहे हैं ,मगर कुछ घंटे बाद यही लोग देश के लोगो को बेरोजगार करने के लिए FDI के पक्श में वोटींग करेंगे ,
आज हम जानेगे देश हित क्या होता है और राजनीती किसे कहते हैं , लोग से वोट पाने के लिए वादे करना बड़ी बड़ी बाते करना,, देश विरोधी नीतिओ का संसद में दिखावे के लिए विरोध करना आज के नेताओ की नज़र में देश हित है ,
नोट के बदले अपना वोट बेच देना ,अपने करप्शन
को छुपाने के लिए अपना वोट बेच देना , देश को लुट रही सरकार से लुट का कुछ हिसा लेकर अपने वोट बेच देना ,अपने किये हुए गुन्हा जैसे ,लुट ,बलात्कार ,420 , अपहरण को छुपाने के लिए अपना वोट को संसद में बेच देना आज की राजनितिक पार्टी की यही राजनीती है ,

वो जिसका विरोध करते हैं उस को ही वोट देते है ,
शायद इस लिए ही राजनीती को गन्दा खेल कहते हैं ,
देश हित की बात करने वाले आखिर खुद के हित में फैसला लेते हैं ,
शायद इस लिए ही राजनीती को गन्दा खेल कहते हैं ,
खुद को बचाने के लिए नेता अपने कानून बना लेते हैं ,
शायद इस लिए ही राजनीती को गन्दा खेल कहते हैं ,

आओ मिलकर इस गन्दी राजनीती को साफ करे ,
इस बार सब देश द्रोहियो को सजा दें ,
बहुत कर लिया माफ़ इस बार इंसाफ करे , जय हिन्द


 
   " दूसरी आशंका देखिये...........


                  
आज सुबह हाकर से इंडिया टुडे लेते ही दिमाग भन्ना गया। ये लोग इस देश को कहां ले जाना चाह रहे हैं पता नही। महिला की नग्न तस्वीर के कवर पेज के साथ अंदर के तीन चौथाई पन्ने कामुकता, सेक्स वर्जनाओं को तोड़ने, पत्नी एक्स्चेंज करने से लेकर छोटे शहरो के सेक्स रूझान का सर्वे भरा हुआ था। फ़िर एक पन्ने मे वो कारण भी मिला जिसके लिये समस्त तामझाम रचा गया होगा। वह था एक मोबाईल एप्लीकेशन जिसके इस्तेमाल से आप कामसू
त्र के हीरो बन सकते है और पत्निया एक ही रात मे स्वर्ग के कई दौरे लगा के आ सकती है।



मैं दस हजार की शर्त लगा सकता हूं कि यह एप्लीकेशन इंडिया टुडे के मालिको ने ही बनाया होगा। मुझे समझ नही आता कि भारतीय मूल्यो संस्कारो परंपराओ को एक झटके मे पश्चिम की यौन उनमुक्तता मे क्यों बदलना चाहते है। कहने को तो ढोंग है पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की आजादी का। लेकिन अंदर खाने अपना माल बेचने के लिये समाज को नयी दिशा देने की जिद भी है। और नग्न कवर तस्वीर के साथ पत्रिका का प्रसार चौगुना फ़ैलाने का लालच भी।

क्या अब भारतीय अपनी बहन से यौन उत्तेजना की चर्चा करने या भाभी से चरम सुख की अनुभूती पाने के उपाय पूछने की स्थिती मे आ गये है ? क्या मेरे बारह साल के पुत्र को इस पत्रिका को पढ़ अपनी क्लास की लड़कियो के साथ ऐसी कामनाओ का स्वप्न देख चाहिये।

यदि नही तो खाप पंचायतो को मत कोसा करे। वे सही कह रहे है। यह बाजार वाद उनकी बेटियो को गंभीर खतरे की ओर ढकेल रहा है। जिससे अपनी पारिवारिक माहौल और संस्कारो को बचाने का उनका पूरा हक है। उनका तरीका फ़ूहड़ ही हो सकता है क्योंकि इस बाजार वाद को रोकने की औकात उनमे नही। वे मोबाईल मे आ रही अश्लील क्लिप को नही रोक सकते तो अपनी लड़कियो को मोबाईल लेने से तो रोक ही सकते है। समाज मे तिरस्कृत अवैध बच्चा कटरीना कैफ़ की कोख मे शोभायमान हो सकता है गांव के गरीब की बेटी के नही

खैर मैने अपने न्यूस एजेंट को फ़ोन लगा आगे से इंडिया टुडे भेजने से मना कर दिया तो उसने कहा साहब सुबह से सौ फ़ोन आ चुके है इसे बंद कराने के लिये।


 
 प्यारे दोस्तो,सादर नमस्कार !! ( join this grup " 5th PILLAR CORROUPTION KILLER " )
आप जो मुझे इतना प्यार दे रहे हैं, उसके ल िए बहुत बहुत धन्यवाद-शुक्रिया करम और मेहरबानी ! आप की दोस्ती और प्यार को हमेशां मैं अपने दिल में संजो कर रखूँगा !! आपके प्रिय ब्लॉग और ग्रुप " 5th pillar corrouption killer " में मेरे इलावा देश के मशहूर लेखकों के विचार भी प्रकाशित होते है !! आप चाहें तो आपके विचार भी इसमें प्रकाशित हो सकते हैं !! इसे खोलने हेतु लाग आन आज ही करें :-www.pitamberduttsharma.blogspot.com. और ज्यादा जानकारी हेतु संपर्क करें :- पीताम्बर दत शर्मा , हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार, पंचायत समिति भवन के सामने, सूरतगढ़ ! ( जिला ; श्री गंगानगर, राजस्थान, भारत ) मो.न. 09414657511.फेक्स ; 01509-222768. कृपया आप सब ये ब्लॉग पढ़ें, इसे अपने मित्रों संग बांटें और अपने अनमोल कमेंट्स ब्लाग पर जाकर अवश्य लिखें !! आप ये ब्लॉग ज्वाईन भी कर सकते हैं !! धन्यवाद !! जयहिंद - जय - भारत !! आप सदा प्रसन्न रहें !! ऐसी मेरी मनोकामना है !! मेरे कुछ मित्रों ने मेरी लेखन सामग्री को अपने समाचार-पत्रों में प्रकाशित करने की आज्ञा चाही है ! जिसकी मैं सहर्ष आज्ञा देता हूँ !! सभी मित्र इसे फेसबुक पर शेयर भी कर सकते है तथा अपने अनमोल विचार भी मेरे ब्लाग पर जाकर लिख सकते हैं !! मेरे ब्लाग को ज्वाईन भी कर सकते है !!

आपका अपना
पीताम्बर दत्त शर्मा
हेल्प-लाईन- बिग- बाज़ार
आर. सी.पी. रोड, पंचायत समिति भवन के सामने, सूरतगढ़ ! ( श्री गंगानगर )( राजस्थान ) मोबाईल नंबर :- 9414657511. फेक्स :- 1509 - 222768.
                                             

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...