Friday, December 28, 2012

" रह गयीं अब दुनिया में " नाम " की खुशियाँ , तेरे मेरे किस " काम " की खुशियाँ.....??

         प्यारे दोस्तों,नमस्कार! आज मैं बहुत उदास हूँ !! जिंदगी साथ छोड़ गयी, मौत ने गले लगा लिया उसको , जो " जीना " चाहती थी !! लेकिन प्रश्न ये उठता है कि अगर वो स्वस्थ होकर हमारे समाज में रहने-जीने हेतु वापिस आ जाती,तो क्या हम और हमारा समाज उसे जीने देता,या मान-शान से रहने देता....????
 ओरत ही ओरत की दुश्मन वाली कहावत तो कंही सच नहीं हो जाती....??
                            
सड़े हुये system और सोये हुये जनतंत्र की परिणती है एक मौत..... कभी- कभी लगता है, क्या सचमुच हमारे देश मे प्रजातन्त्र है? यह कैसा प्रजातन्त्र है, जो राजतंत्र की तरह व्यवहार करता है? अपनी जिद और स्वयं को सर्वोच्च साबित करने के लिए किसी भी हद को पार कर सकता है.... दामिनी की मौत शायद तभी हो गई थी, जब उसे सिंगापूर के लिए रवाना किया गया, आखिर कैसे यह सरकार एक ऐसी शाखिसयत को जिंदा रहने दे सकती थी जो उसे आजीवन तमाचा दीखती रहे...! वो ज़िंदा रहना चाहती थी, लेकिन उसे मार दिया गया। उसे केवल 6 बलात्कारियों ने नही मारा, उसे मारा है आदिकाल से चले आ रहे इस पुरुषत्व के अहंकार ने.... आने वाले समय मे भी शायद कुछ परिवर्तित नहीं होगा, शोक सभाये होंगी, हमदर्दी का मुखौटा लगाए लोग, आसू टपकाएँगे, 31दिसंबर तक समाचार चैनल उसकी बातें करेंगे, और फिर हम सब नए साल की मस्ती मे डूब जाएंगे.... लेकिन याद रखना होगा हम सब को, मौत अंत नही है, यह एक शुरुआत है,। और अगर दामिनी के लगाए हुये तमाचे को महसूस नहीं किया हमने तो आज दामिनी कल कोई और...
 
                                                 नई दिल्ली: अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजो... देश भर में महिलाओं के साथ बढ़ रही छेड़छाड़, दुष्कर्म और गैंगरेप की घटनाओं के बाद देश की हर बेटी शायद यही कहेगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गैंगरेप की शिकार लड़की की मौत ने जहां पूरे देश का झकझोर कर रख दिया है, वहीं महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में‌ किसी स्तर पर कोई कमी नहीं आ रही है। पिछले 48 घंटो में देश के कई हिस्सों में महिलाओं के साथ दरिंगदी का खेल खेला गया।

घटना 1: कार में अगवा कर छात्रा से गैंगरेप
हरियाणा के सोनीपत की कबीरदास कालोनी निवासी एक किशोरी ने पुलिस को शिकायत देकर तीन युवकों के खिलाफ उसे अगवा कर सामूहिक दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक पीड़िता मुरथल के एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। गुरूवार सुबह वह घर से स्कूल के लिए निकली थी। ऑटो पकड़ने के लिए जब वह कालूपुर चुंगी पर खड़ी थी, तभी दो युवक एक बाइक पर वहां आए और उसे लिफ्ट की पेशकश करने लगे। किशोरी ने जब लिफ्ट लेने से मना किया तो युवकों ने वहीं खड़े रहकर किसी को फोन करके एक कार मंगवा ली। लड़की ने बताया कि उन्होंने जबरन उसे अपनी कार में डाला और सुनसान जगह पर ले जाकर सांय पांच बजे तक तीनों ने उससे दुराचार किया।पुलिस ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को कार सहित गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को देर शाम धर दबोचा गया।

घटना 2: स्टूडियो में फोटो खिंचवाने गई युवती से गैंगरेप
गैंगरेप की दूसरी घटना भी सोनीपत की ही है। पीड़ित लड़की शुक्रवार सुबह महलाना चौक स्थित फोटो स्टूडियो में फोटो खिंचवाने गई थी। वहां स्टूडियो के मालिक प्रवीन और उसके दो अन्य साथियों ने उससे जबरन दुराचार किया। युवती ने वहां से निकलकर सिटी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दुकान के मालिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

घटना 3: नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर दुराचार
भिवानी के गांव खानक में एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर गांव के ही युवक ने दुराचार किया। लड़की ने शिकायत में कहा है कि युवक ने अपने साथियों के साथ साजिश रच कर उसे बहला फुसलाकर गांव के ही एक खंडहरनुमा मकान में उसे बंधक बना लिया। युवक तीन दिन तक नाबालिक से दुराचार करता रहा। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार और उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ साजिश रचने व छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है।

घटना 4: अनाथ नाबालिग लड़की से दुराचार
फतेहगढ़ साहिब के थाना डिवीजन नंबर दो के एक गांव में एक नाबालिग लड़की से दुराचार का मामला सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय पीड़ित लड़की अनाथ है और अपने चाचा-चाची के पास रह रही है। पीड़ित आठवीं कक्षा की छात्रा है। आरोपी एक ट्रक ड्राइवर है और पीड़िता के परिवार को जानता है। गुरूवार को जब पीड़िता फतेहगढ़ साहिब में आयोजित शहीदी जोड़ मेले के उपलक्ष्य में लगाए गए लंगर में जा रही थी, तो काका सिंह उसे बहलाकर व डरा-धमकाकर अपने ट्रक में ले गया जहां उसने पीड़िता से दुराचार किया। पुलिस ने लड़की और उसके चाचा-चाची के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना 5: फतेहपुर में मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या
फतेहपुर के हंसवा गांव में घर से खेलने निकली सात साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद पड़ोसी दुराचारी ने चाकुओं से उसकी हत्या कर दी। गांव के खंडहर में रक्तरंजित शव मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। घंटों मौके से पुलिस को शव नहीं उठाने दिया गया। मौके पर पहुंचे एसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है। लापरवाही बरतने के आरोप में हंसवा चौकी इंचार्ज सुभाष पांडेय और हेड कांस्टेबल विमलेश को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।

घटना 6: अमरोहा में शिक्षिका से गैंगरेप
शुक्रवार सुबह अमरोहा के हसनपुर में एक शिक्षिका दरिंदगी की शिकार बन गई। स्कूल जाते वक्त दो युवकों ने गन्ने के खेत में खींचकर उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात पर भड़के ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना घेर कर हंगामा किया पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। देरशाम पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया।
                                                          प्यारे दोस्तो,सादर नमस्कार !! ( join this grup " 5th PILLAR CORROUPTION KILLER " )
आप जो मुझे इतना प्यार दे रहे हैं, उसके ल िए बहुत बहुत धन्यवाद-शुक्रिया करम और मेहरबानी ! आप की दोस्ती और प्यार को हमेशां मैं अपने दिल में संजो कर रखूँगा !! आपके प्रिय ब्लॉग और ग्रुप " 5th pillar corrouption killer " में मेरे इलावा देश के मशहूर लेखकों के विचार भी प्रकाशित होते है !! आप चाहें तो आपके विचार भी इसमें प्रकाशित हो सकते हैं !! इसे खोलने हेतु लाग आन आज ही करें :-www.pitamberduttsharma.blogspot.com. और ज्यादा जानकारी हेतु संपर्क करें :- पीताम्बर दत शर्मा , हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार, पंचायत समिति भवन के सामने, सूरतगढ़ ! ( जिला ; श्री गंगानगर, राजस्थान, भारत ) मो.न. 09414657511.फेक्स ; 01509-222768. कृपया आप सब ये ब्लॉग पढ़ें, इसे अपने मित्रों संग बांटें और अपने अनमोल कमेंट्स ब्लाग पर जाकर अवश्य लिखें !! आप ये ब्लॉग ज्वाईन भी कर सकते हैं !! धन्यवाद !! जयहिंद - जय - भारत !! आप सदा प्रसन्न रहें !! ऐसी मेरी मनोकामना है !! मेरे कुछ मित्रों ने मेरी लेखन सामग्री को अपने समाचार-पत्रों में प्रकाशित करने की आज्ञा चाही है ! जिसकी मैं सहर्ष आज्ञा देता हूँ !! सभी मित्र इसे फेसबुक पर शेयर भी कर सकते है तथा अपने अनमोल विचार भी मेरे ब्लाग पर जाकर लिख सकते हैं !! मेरे ब्लाग को ज्वाईन भी कर सकते है !!

आपका अपना
पीताम्बर दत्त शर्मा
हेल्प-लाईन- बिग- बाज़ार
आर. सी.पी. रोड, पंचायत समिति भवन के सामने, सूरतगढ़ ! ( श्री गंगानगर )( राजस्थान ) मोबाईल नंबर :- 9414657511. फेक्स :- 1509 - 222768.

1 comment:

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...