Sunday, December 2, 2012

" 5th pillar corrouption killer " के सोशल- मिडिया ग्रुप की सूरतगढ़ प्रबन्धन कमेटी का गठन आज हुआ !!

                                            

काँटों भरे रस्ते पर चल रहे हैं ,
इसका ये मतलब नहीं काँटों के आदि हो जाये ,
पत्थर के विस्तार पर सो रहे हैं ,
इसका ये मतलब नहीं पत्थर के आदि हो जाये ,
वक़्त के मारे भूख के सहारे जी रहे हैं ,
इसका ये मतलब नहीं भूख के आदि हो जाये ,
बिना घुस के आज कोई काम होता नहीं ,
इसका ये मतलब नहीं घुस के आदि हो जाये ,

वक़्त हर मुश्किल का हल निकलता है हमे निराश हो कर बैठना नहीं ऐसे बुरे
वक़्त से लड़ना है ,अगर कोई लड़ना चाहे उसके साथ चलना है , आज इस बुरे वक़्त
से लड़ने के लिए अरविन्द आगे बड़े हैं आओ इनके साथ कुछ दिन काँटों भरी राह
पर चले ,पत्थर के विस्तार पर सोये ,भूखे रह कर देखे ,ये वादा है आप से
इनका आदि नहीं होने देंगे , करप्शन के रावन को जला कर देश को हर मुसीबत
से मुक्त कर देंगे , जय हिन्द
                                                                              आज दिनांक 2-12-12 ,रविवार को हेल्प-लाईन-बिग- बाज़ार पर सूरतगढ़ के जागरूक व प्रबुद्ध नागरिकों की एक अहम मीटिंग हुई ! इस मीटिंग में  सर्वश्री परसराम भाटिया, प्रेम सिंह सूर्यवंशी, के.के. खास्पुरिया, राजिंदर पटावरी,सुरेश कौल, विनोद सिडाना , संजय कटारिया, डा. हरप्रीत सिंह , तुलसीदास शर्मा, विष्णु शर्मा,विजय स्वामी ,चरणजीत सिंह टंडन , अरविन्द कौल एवं पीताम्बर दत्त शर्मा सहित कई जन इकठ्ठे हुए !!
                  इनके इलावा सर्वश्री भागीरथ जी बिश्नोई , कमल पारिक, करनीदान सिंह, सुभाष राजपूत, पवन कुमार मिश्रा, सुरिंदर निरानिया , डा. दलीप स्याग , वेद वर्मा और महेंदर जाटव आदि ने किसी कारणवश ना आ पाने की मजबूरी जताई लेकिन इस मिडिया ग्रुप की कमेटी-गठन और इसके तहत कराये जाने वाले कार्यक्रमों पर फोन द्वारा अपनी सहमती जताई !! इस प्रकार सबके विस्तृत विचार जानकार आज," 5th pillar corrouption killer " के  सोशल- मिडिया ग्रुप की सूरतगढ़  प्रबन्धन कमेटी   का गठन आज हुआ !! जिसमे केवल 11 सदस्यों को शामिल किया गया ! जो निम्नलिखित हैं :-
 1. सर्वश्री पीताम्बर दत्त शर्मा, 2.भागीरथबिश्नोई एडवोकेट,3.राजिंदर      पटावरी ,4. परसराम भाटिया, 5. कमल पारिक, 6.के.के. खासपुरिया,7.प्रेम सिंह सूर्यवंशी, 8. डा. हरप्रीत सिंह, 9.विनोद सिडाना, 10. डा. दलीप स्याग और तुलसीदास शर्मा को शामिल किया गया है !!
          अबअगली मीटिंग दिनांक 7 दिसंबर को 11 बजे इसी स्थान पर बुलाई गयी है !! इस मीटिंग में सबको अलग-अलग जिम्मेदारियां सोंपी जायेंगी ! आगे 4 प्रकार की सब कमेटियां भी बनायी जाएँगी , 1. प्रचार-कमेटी, 2.कार्यक्रम संचालन- कमेटी, 3. वित्त- कमेटी और 4. व्यवस्था-कमेटी !! इन कमेटियों में 4-4 सदस्य और लिए जायेंगे जो सब मिलकर इस मिडिया ग्रुप " 5th pillar corrouption killer " के उद्देश्यों को पूरा करने में अपना सहयोग करेंगी !!                                        " 5th pillar corrouption killer"के कार्य-उद्देश्य :-
 1. सब तरह के भ्रष्टाचार को उजागर करना !
 2. सब तरह के चुनावों में जनता को जागरूक कर स्वच्छ छवि वाले नेता नहीं, जन-   सेवक को ढूढना !
  3. इन   कार्यों हेतु ,पम्फ्लेट बांटना,सर्वे कराना,प्रोग्राम बना कर दिखाना आदि-आदि!! 
                   इस ग्रुप का कार्यक्षेत्र फिलहाल " सूरतगढ़ - विधानसभा क्षेत्र ही रख्खा गया है, जिसे बाद मे बढाया भी जा सकेगा !! जो भी जागरूक नागरिक भाई और बहने इस पुण्य कार्य में हमारे साथ जुड़ना चाहें उनका हार्दिक स्वागत है !!
                                                    द्वारा 
                                             पीताम्बर दत्त शर्मा

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...