Monday, October 29, 2012

" मिलावटी - फेरबदल " जनता को चिढा रहा है..??

" मिलावट के आदी हो चुके " प्यारे मित्रो,शुद्ध   प्यार भरा नमस्कार स्वीकार करें !!
                            हमारे" पावर - फुल " प्रधानमंत्री जी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया ! जनता और हम जैसे तथाकथित बुद्धिजीवियों ने सोचा था कि जिन्होंने सही तरीके से काम नहीं किया उन्हें बदला जाएगा ....लेकिन हुआ वो जिसकी आशा " चोरों " को थी !! हम जैसे तो हमेशां हाथ मलते ही रह जाते हैं !! उन्होंने ये भी कहा कि हम 5 साल पूरे करेंगे !! तथा ये भी कहा कि " शायद " ये हमारा आखरी विस्तार होगा !! बस !! यही उनकी कही बात मुझे खाए जा रही है !!
                                 प्रधानमंत्रीजी ने ये बात क्यों और किसे कही ??? क्या वो मंत्रिमंडल का विस्तार कर कर के थक गए हैं ??? या वो " हस्ताक्षेप " से परेशान हैं ??? क्या उनकी एक भी कभी नहीं चली ???? क्या वो इतने " भोले " है ...?? या वो ज्यादा " चतुर " हैं ??????
                            कईसरदार टाईप के बुद्धिजीवियों का मानना है कि वो 10 वर्ष तक प्रधानमंत्री बने रहें , बस इसीलिये सब " सह " रहे हैं !! मैं पूछता हूँ की ऐसा मानलो हो भी गया तो क्या कोई बड़ी बात हो जायेगी ?? मंत्रियों और संगठन के गलत कार्यों का " खामियाजा " उस " उपलब्धि " से ज्यादा बड़ा नहीं है  !! 
                               कौननहीं जानता कि इस फेरबदल में सोनिया जी और राहुल जी के अधिकार की कितनी " मिलावट " थी ???? परन्तु भारतवासी सभी चीजों में मिलावट के आदि हो चुके हैं !!!!!!! मिलावटी दूध, मिठाई और सभी खाद्यान्न हमारी आदत में शुमार हो चुके हैं !!
                  प्रधानमंत्री जी अपनी बहादुरी दिखाइए ....!!! अगर आप किसी बात से " दुखी " हैं तो जनता को बताकर अपना दर्द कम कर लीजिये...अन्यथा जनता आपको भी बराबर का दोषी मानेगी !!!!!!! आप एक हाथ में सत्ता और दुसरे हाथ में पाक- साफ़ दामन नहीं रख सकते...... !!!!!!????
                           प्रिय  मित्रो, आपका क्या कहना है ...इस विषय पर ......???? अपने विचार आप मेरे ब्लॉग पर , जिसका नाम है..:- " 5th pillar corrouption killer " जाकर लिख सकते हैं !! जिसको खोलने का लिंक ये है...www.pitamberduttsharma.blogspot.com. आप मेरे ये लेख फेसबुक , गूगल+ , ग्रुप और मेरे पेज पर भी पढ़ सकते हैं !!! आप मुझे अपना मित्र भी बना सकते हैं और मेरे ब्लॉग को ज्वाईन , शेयर और कंही भी प्रकाशित भी कर सकते हैं !!!!

                                         आपका अपना
                                 पीताम्बर  दत्त शर्मा
                            हेल्प-लाईन-  बिग- बाज़ार
                                  आर. सी.पी. रोड, पंचायत  समिति  भवन  के   सामने, सूरतगढ़  ! ( श्री  गंगानगर     )( राजस्थान ) मोबाईल नंबर :- 9414657511. फेक्स :- 1509 - 222768.

1 comment:

  1. बढ़ता बी पी सुगर सब, प्रेसर कोलेस्ट्रोल ।

    डेंगू होता देह में, नहीं रहा कंट्रोल ।

    नहीं रहा कंट्रोल, पोल खुल गई बदन की ।

    काका फांका करे, विदेशी आका सनकी ।

    अंग अंग दो बदल, ताप तो जाए चढ़ता ।

    अब न हो बर्दाश्त, दखल परदेशी बढ़ता ।

    उत्कृष्ट प्रस्तुति का लिंक लिंक-लिक्खाड़ पर है ।।

    word varification bhi hata den-

    ReplyDelete

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...