Monday, October 1, 2012

नमस्कार को टाटा खाया, नूडल को आंटा !!


  " अज़ब - गज़ब "

                  नमस्कार को टाटा खाया, नूडल को आंटा !!
अंग्रेजी के चक्कर में हुआ बडा ही घाटा !!
बोलो धत्त तेरे की !!
माताजी को मम्मी खा गयी, पिता को खाया डैड !!
और दादाजी को ग्रैंडपा खा गये, सोचो कितना बैड !!
बोलो धत्त तेरे की !!
गुरुकुल को स्कूल खा गया, गुरु को खाया चेला !!
और सरस्वती की प्रतिमा पर उल्लू मारे ढेला !!
बोलो धत्त तेरे की !!
चौपालों को बियर बार खा गया,
रिश्तों को खाया टी.वी. !!
और देख सीरियल लगा लिपिस्टिक बक-बक
करती बीबी !!
बोलो धत्त तेरे की !!
रस्गुल्ले को केक खा गया और दूध पी गया अंडा !!
और दातून को टूथपेस्ट खा गया, छाछ पी गया ठंढा !!
बोलो धत्त तेरे की !!
परंपरा को कल्चर खा गया, हिंदी को अंग्रेजी !!
और दूध-दही के बदले चाय पी कर बने हम लेजी !!
बोलो धत्त तेरे की !!


                                                                
एक युवा राजनेता मेरे मित्र हैं। खूब प्रतिभाशाली हैं और जबर्दस्त वक्ता हैं। वे बिहार-झारखंड की जमीनी समस्या को बखूबी समझते हैं। उनकी प्रतिभा मुझे आकर्षित करती है, लेकिन प्रतिभा की मंजिल के बारे में सोचकर वितृष्णा होती है। वे जब कभी भविष्य की बात करते हैं तो कहते हैं, "अपना राज-पाट आयेगा तो देखियेगा, हम लोगों के पास भी गाड़ी, बंगला, रूतवा सब कुछ होगा।'' (उनके "हम लोग' में जनता कहीं नहीं है) , तो यह है हमारे 65 साल के स्वतंत्र राजनीतिक सफर का फलाफल, लेकिन इस राजनीतिक संस्कृति को किसने लगाया ? इसका जवाब कोई नहीं देना चाहता। 
priya mitrwar , saadar namaskaar !! rozana padhen , share karen or apne anmol comments bhi deven !! hmara apna blog , jiska naam hai :- " 5TH PILLAR CORROUPTION KILLER " iska link ye hai ...:-www.pitamberduttsharma.blogspot.com. sampark number :- 09414657511

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...