Tuesday, October 30, 2012

" जलन 50 करोड़ वाली गर्ल फ्रेंड की "...???

     थरूर की पहली बीवी तिलोत्तमा मुखर्जी फिर दूसरी बीवी क्रिस्टा गाइल्स से तलाक हो गया था। उन्होंतने अगस्त 2010 में सुनंदा पुष्कर से शादी की। सुनंदा पुष्कार शशि थरूर की तीसरी बीवी हैं। आईपीएल कोच्चि टीम में सुनंदा की हिस्सेदारी के लिए 70 करोड़ या ज्यादा रकम कहां से आई? इसी को लेकर काफी बवाल मचा। आखिरकार थरूर को मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा। कश्मीर यूनिवर्सिटी की ग्रेजुएट सुनंदा की शादी दिल्ली में काम करने वाले एक व्यक्ति से हुई थी। 14 साल पहले उनके पति की मौत हो गई थी। सुनंदा का एक 19 साल का बेटा है। रियल एस्टेट मार्केट में भी उनका दखल बताया जाता रहा है। सुनंदा मूल रूप से कश्मीर के सोपोर जिले की रहने वाली हैं, लेकिन आतंकवाद की वजह से उनका परिवार जम्मू आ गया था। उनके पिता आर्मी में सीनियर ऑफिसर रह चुके हैं। वह 2005 से टीकॉम इंवेस्टमेंट कंपनी में बतौर सेल्स मैनेजर काम कर रही थी। 
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय राज्यमंत्री मानव संसाधन विभाग शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर पर टिप्पणी करते हुए उन्हें 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड कहा था। मोदी ने क
हा था कि संसद में सुनंदा को जानने से इंकार करने वाले थरूर ने उनसे एक महीने बाद ही शादी कर ली थी। मोदी की टिप्पणी के बाद थरूर ने ट्विटर पर नरेंद्र मोदी को जवाब देते हुए कहा- 'मेरी पत्नी की कीमत तुम्हारे काल्पनिक 50 करोड़ से कहीं ज्यादा है, वो बेशकीमती हैं लेकिन यह समझने के लिए तुम्हें प्यार करने के लायक बनना पड़ेगा।
लेकिन इस एक ट्वीट ने ट्विटर पर नई बहस जरूर छेड़ दी। पेश हैं चुनिंदा टिप्पणियां -

Pankaj Choudhary
असल में थरूर मोदी या किसी और को सफाई नहीं दे रहे हैं बल्कि वो अपनी बेशकीमती पत्नी को बता रहे हैं कि वो अब चौथी शादी का खर्चा नहीं उठा पाएंगे।
Rabi Agrawal
यारो जरा ठंड रखो, उस ट्वीट से शशि थरूर सिर्फ अपनी पत्नि को इंप्रेस कर रहे थे।
Yashasvi
थरूर की थ्योरी है आप जितने ज्यादा लोगों से शादी करेंगे उतना ज्यादा ही प्यार के बारे जानेंगे।
Kabootar Khana
और शशि थरूर के पास तो देने के लिए इतना प्यार है कि उन्हें तीन बार शादी करनी पड़ी।
Yash
शशि थरूर ने कहा कि मेरी पत्नी बेशकीमती हैं...शायद यह जीरो लॉस थ्योरी का नया वर्जन है।
Priyarag Verma
थरूर और मोदी एक औरत के ऊपर लड़ रहे हैं..अच्छा अगर थरूर की पत्नी बेशकीमती हैं तो फिर संसद में उसे पहचानने से इंकार क्यों कर दिया था?
chiknachamela
अब मेरी समझ में आया थरूर को पुनर्विवाह सीरीयल पसंद है।
rahul of वासेपुर
2जी और कोयला घोटाले के बाद अब 'बेशकीमती' घोटालों का अगला चरण लगता है।
और अंत में आपका हरिहर कहता है -
उनका एक भी विवाह नहीं, इनके तीन तीन
ये बेवक्त की है बीन
ये जमाना तो कुब्बत का है
कांग्रेस के राज में छीन सके सो छीन ||
                                                                                           प्रिय मित्रो, आपका क्या कहना है ...इस विषय पर ......???? अपने विचार आप मेरे ब्लॉग पर , जिसका नाम है..:- " 5th pillar corrouption killer " जाकर लिख सकते हैं !! जिसको खोलने का लिंक ये है...www.pitamberduttsharma.blogspot.com. आप मेरे ये लेख फ
ेसबुक , गूगल+ , ग्रुप और मेरे पेज पर भी पढ़ सकते हैं !!! आप मुझे अपना मित्र भी बना सकते हैं और मेरे ब्लॉग को ज्वाईन , शेयर और कंही भी प्रकाशित भी कर सकते हैं !!!!

आपका अपना
पीताम्बर दत्त शर्मा
हेल्प-लाईन- बिग- बाज़ार
आर. सी.पी. रोड, पंचायत समिति भवन के सामने, सूरतगढ़ ! ( श्री गंगानगर )( राजस्थान ) मोबाईल नंबर :- 9414657511. फेक्स :- 1509 - 222768.

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...