Friday, August 3, 2012

" तुमने बुलाया, और हम चले आये " ! ! !

 " बुलाने पर आ जाने वाले" मित्रों को मेरा नमस्कार!     
           पिछले18 माह से " अन्ना - टीम " की तरफ से आन्दोलन चलाया जा रहा था, जिसे सारी दुनिया देख- समझ रही थी,और भारत की"बेवकूफ "  जनता, जिसे" चालाक - राजनीतिज्ञ " "समझदार जनता " कहते हैं , ने इस टीम को देखा-परखा-समझा- भाला तब कंही जाकर कुछ लाख लोगों ने इस आन्दोलन को समर्थन दिया,कुछ हजार आन्दोलन स्थल तक पंहुचे !! ज्यादा समझदार लोग या तो गए ही नहीं या आजतक आलोचना ही करते जा रहे हैं !! ये अलग बात है कीआलोचकों की " रोज़ी- रोटी का सवाल है !!
                             सरकारभी अबकी बार " बेशर्म" हो गयी ! बार-बार कहने-पूछने लगी की शरीफ कौन है,बताओ , और ज्यादा है तो अन्ना-टीम स्वयं चुनाव लड़ के संसद में आ जाए और करले अपना"लोकपाल-बिल" पास,कौन रोकता है उनको? 
                    तो लो भैया आ गए "अन्ना जी" राजनीति में!! अब वो भी "संघ" और "सोनिया"जी की तरह " रिमोट " के बटन दबायेंगे ????? "मज़ा" आएगा !!!!???
                               अभी से सभी राजनितिक दलों के लोग उनको डराने में लग गए हैं की पैसा कन्हा से आएगा ???? चुनाव जीत सकने वाले इमानदार कन्हा से लाओगे ???? आदि-आदि !!
                               इन नेताओं को मैं याद दिला दूं की अभी तो " बाबा रामदेव" जी ने आना है 9 अगस्त को..... इस लिए ज्यादा इतराने की आवश्यकता नहीं है ???? ज़रा धीरज रख्खें !!!
                                नरेंदर मोदी जी नेत्रित्व संभालेंगे तो " शरीफ व जीतने " वाले भी मिल जायेगे !!!!
                            हम जैसे कार्यकर्ताओं ने तो इमानदार नेता ढूँढने भी शुरू कर दिए हैं " मैं चुनुँगा, अपना जनसेवक " नामक कार्यक्रम बनाना और फिर जनता को दिखाना, का काम करके !! 
                      मित्रो !! निराश मत होइए, " 5TH PILLAR COOROUPTION KILLER " नामक ब्लॉग से जुड़िये, इसे पढ़िए,बांटिये और अपने अनमोल विचारों से हमें अवगत भी करवाते रहिये जी !! इसका लिंक ये है:- www.pitamberduttsharma.blogspot.com.

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...