Tuesday, July 10, 2012

" चमचागिरी " की हद्द हो गयी ये तो .....?????

" चमचागिरी " की कलाकारी जानने वाले मेरे आदरनीय मित्रो ,मस्के से भरा नमस्कार स्वीकार करें !
                           चमचागिरी एक ऐसी कला है जिसका उपयोग महिला , पुरुष और बच्चे सब करते हैं ! ये एक ऐसी कला है जो कंही किसी द्वारा सिखाई नहीं जाती बल्कि ये हर जीव में स्वभाव से ही होती है और इसकी मात्रा भी हर जीव में अलग अलग होती है ! इसे मोबाईल के मेमोरी कार्ड की तरह से घटाया - बढाया जा सकता है !! ज्यादा तर इस कला का उपयोग " कुछ विशेष " पाने की लालसा के तहत किया जाता है !!जो जीव जितना संतुष्ट जीवन व्यतीत करता है उसमे उतनी ये कला कम होती जाती है !ये खाने - पीने की वस्तुओं से लेकर कोई पद पाने की लालसा को पूर्ण करने में सहयोगी होती है ! नेताओं और कर्मचारियों में इस  कला का अपार भण्डार होता है , जिससे वो अपने आकाओं को प्रसन्न रखने का काम करते हैं !! ये " दो - धारी तलवार " की तरह होती है जिससे चमचागिरी करने वाला और जिसके साथ चमचागिरी की जा रही है , दोनों में से कोई भी लाभान्वित भी हो सकता है और अगर कंही परफार्मेंस में कोई कमी रह जाए तो ये नुक्सान देह भी हो सकती है !! तभी तो इस कला की रोचकता में कभी भी कमी नहीं आती हमेशा सुनने वाले को यही लगता है की वाह !! मेरे बारे में सत्य ही बोला जा रहा है !!
                              दोस्तों हमारे देश के इतने सारे नेताओं में से एक बहुत ही बढ़िया नेता हैं माननीय सलमान खुर्शीद साहिब , दुर्भाग्य से ये मुस्लिम नेता हैं , हिन्दुओं को इन्होने कभी भी अपना वोटर नहीं समझा है !! इन जैसे कई नेता पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में राहुल जी को लेकर घूमे थे , और बड़े गरमागरम भाषण दिए और दिल्वाये थे !! फ़िल्मी स्टाईल में डायलोग बोले गए और विरोध करने वालों को लातों - घूंसों से पीता भी गया !! ना तो इनका कुछ बँटा और ना ही इनके " युवराज " राहुल गांधी जी का ??? बाद में जब सोनिया जी ने मंथन किया तो ये सब उपरोक्त विशेष कला का उपयोग करके ये कहने लगे कि " हमारी गलती है , हमें फांसी दी जाए " !! हमें नहीं पता की सोनिया जी ने किस कांग्रेसी के पर काटे और किसको तरक्की दी लेकिन ये अवश्य हम जानते हैं की सोनिया जी ने राहुल सहित उन सबके मुंह अवश्य बंद करदिये थे !! 
                         तभी तो इनको " बदहजमी " हो गयी , और ये बोले , लेकिन चतुराई के साथ अपना नाम नहीं लिया और राहुल जी आज कल बड़े फैसले नहीं कर पा रहे इसलिए संप्रग 1. और संप्रग 2.की सरकार में इन्हें अंतर नज़र आने लगा है ??? ये समझते हैं की अगर राहुल जी की" सज़ा " सोनिया जी ने माफ़ कर दी तो हमारी भी माफ़ हो जायेगी !!लेकिन गलत समय पर ये इंटरव्यू जारी हो गयी ! उधर विदेशी पत्रिका ने अपने मनमोहन की फोटो छाप  कर निचे लिखदिया " झुडडू " लिख दिया और इधर सलमान जी की इंटरव्यू छप गयी , बस जिसका डर  था वोही बात हो गयी !! चमचागिरी की दोधारी तलवार " स्वयं " पर ही चल गयी !
                             अब " खुर्शीद " साहिब सारा दोष " मिडिया " पर डाल  कर खुद फ्री होना चाहते हैं जो नामुमकिन सी बात है !! अब कहेंगे की मैंने ऐसा तो नहीं कहा था ??? 
                                तो मित्रो , आपके क्या विचार हैं ??? बस हमेशा की तरह हमारा ब्लॉग , जिसका नाम है " 5th pillar corrouption killer " खोलिए और ज्वाइन और टाईप करिए अपने अनमोल विचारों को , जिनको पढ़ कर हमें एक नयी राह मिल सके !! आप हमारे लेखों को अपने फेस - बुक मित्रों संग भी हमेशां बांटा करें जी !! 
                          हम तो यही बोल सकते हैं जी .....
           " धर्म की ...जय हो ! अधर्म का ....नाश हो !!
          प्राणियों में ....सदभावना हो !!विश्व का - कल्याण हो !!!!!!' 
                             हर - हर - हर महादेव !!!!!!!!!
                                आपका अपना 
                                   पीताम्बर दत्त शर्मा 


                                      +919414657511.     

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...