Friday, April 27, 2012

" सचिन " नामक हीरा , " कोयले की खान " में खूब चमकेगा ...!!!

हीरे को पहचानने और जान्ने वाले सभी मित्रो और सहेलियों को मेरा ....हरिओम !! ( नमस्कार ) ! स्वीकारें 
                             पिछले कुछ समय से लगभग सभी नेताओं की साख इतनी गिर चुकी थी की हर कोई किसी भी नेता की इज्जत ही नहीं करना चाहता था ! जो वास्तव में बढ़िया चरित्र के नेता थे वे बेचारे बड़े परेशान थे की क्या किया जाए जिससे हमारी इज्जत तो बची रहे ...परन्तु कुछ सूझ नहीं रहा था !! तभी उन लोगों ने कमाल कर दिया जिनके ऊपर रोज़ नए - नए इलज़ाम लगा करते थे , वो ये की उन्होंने तय किया की क्यों न किसी ऐसे आदमी को अपने साथ मिला लिया जाए जिससे लोग " सांसदों " को बे - ईमान , चोर , ठग और गद्दार न कह सकें !!
                             गहरे विचार विमर्श के बाद बहुत ही बढ़िया आइडिया ना जाने किसके दिमाग में आया की उन्होंने हमारे देश के गौरव महान खिलाडी श्री सचिन तेंदुलकर जी को महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी से सांसद मनोनीत करवा दिया !! जिसने भी ये समाचार सुना वो ख़ुशी से फूला नहीं समाया !! लेकिन जब रात हुई तो हमारे देश के इलेक्ट्रोनिक्स मिडिया ने प्राईम - टाईम में जो मुद्दे को खींचा है ........की पूछो मत आप !! अब चेनल वाले जिस भी विषय पर चाहें , विशेष कार्यक्रम बना सकते हैं उसमे दो आदमी बुराई करने वाले और दो आदमी अच्छाई करने वाले बिठा लेते हैं बस फिर बन जाता है प्रोग्राम !! ऐसा ही कुछ रात को भी हुआ जी । 
                               एक नेता जी बोले सचिन जी की गरिमा बढ़ी है न की राज्यसभा की !! जबकि जनता को तो ये लग रहा है की गंदे नेताओं ने संसद को मंदिर रहने ही कब दिया है उन्होंने तो इसे " फिल्म - स्टूडियो " बनाकर छोड़ दिया है जिसमे कभी लड़ाई वाली फिलम चलती है तो कभी शेरो-शायरी वाली ??? मेरा तो ये मानना है की जिन नेताओं पर रोजाना कोई न कोई दोषारोपण होता था उन्होंने सचिन जी को अपनी ढाल बनाया है बड़ी ही चतुराई से ताकि अब आगे आने वाले समय में जब भी आरोप नेताओं पर लगें वो कह सकें की नहीं जी संसद में तो सचिन जी जैसे देश भगत , दानी और रेखा जी जैसे सुन्दर और मेहनती सांसद हैं !                            जबकि कुल चार लोग मनोनीत हुए हैं लेकिन हमारा देश भगत मिडिया सिर्फ दो लोगों के बारे में ही चर्चा करता रहा बाकी लोग कौन हैं वो कम लोग ही जानते हैं ....क्या आप बता सकते हैं की वो कौन लोग हैं ....तो जल्द बताएँ हमारे ब्लॉग और ग्रुप पर जाकर जिसका नाम है " " 5TH PILLAR CORROUPTION KILLER " साथ में आप अपने कमेंट्स भी अवश्य टाईप करें जी !! अगर आपको हमारे ये लेख पसंद आ रहे हैं तो फेस बुक पर आप इन्हें " शेयर " भी कर सकते हैं !! जी आज ही लाग आन करें . www.pitamberduttsharma.blogspot.com. आप हमारे ब्लाग पर अपने कमेंट्स भी लिख सकते हैं !! जिन्हें हम अपनी जान से भी ज्यादा संभल कर रखेंगे ! धन्यवाद !! आखिर में मेरी भगवन से यही प्राथना है की वो इन नेताओं जैसे न बने ...बल्कि अपने जैसा किसी एक को भी बना दिया तो भी इस देश का भला हो जाएगा !

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...