Monday, March 19, 2012

" जेल जाने वाले ही अब सुधारेंगे --- जेल ...."???

जेल के दर्शन कर चुके सभी मित्रो, इस अर्दली का नमस्कार स्वीकार करें ...!!!
                             भारत के उत्तर प्रदेश में , अन्ना व् बाबा राम देव जी के हज़ारों समर्थकों और मीडिया द्वारा पूरे विश्व में ये शोर मचाये जाने के बाद की लगभग सभी नेता चोर हैं , ठग हैं ,और न जाने क्या - क्या हैं , के बाद चुनाव हुए थे !! उत्तर प्रदेश की " समझ दार जनता ने भ्रष्टा चारी माया की बजाय नए नए नेता बने  मुलायम जी के युवराज को अपना युवराज मान लिया और पूर्ण बहुमत से उन्हें जीता दिया ।
                        इतने प्रचंड बहुमत देने के बाद भी उनकी ना जाने क्या मजबूरी थी की उन्होंने  " राजा भैया " जी को जेल मंत्रालय सौंप दिया ???? शायद उन्होंने उन्हें पूर्व में प्राप्त अनुभव को देख कर ये जिम्मे दारी  सौंपी होगी ??? ऐसे और कई महान कार्यों के अनुभवी लोग भी आने वाले समय में प्रदेश और देश का " भला " करेंगे ऐसी ही संभावना है !! क्योंकि केंद्र में भी  कुछ समय पहले एक " शरीफ रेल मंत्री ,गुंडा गर्दी वाले तरीके से हटाया गया ???" और गुंडागर्दी वाले तरीके से उसे न हटाने की कोशिश भी हुई ...??
                 सब जानते हैं की कोई फर्क तो पड़ने वाला है नहीं ...!! क्योंकि लोक तंत्र में जनता , विपक्ष और समाजसेवी सरकार को सीधे तोर पर कुछ कह नहीं सकते , मीडिया के साथ सिर्फ बहस ही कर सकते हैं या स्वयं ही अनशन पर बैठ कर भूखे मर सकते हैं ?? सिर्फ एक अदालत है जो ऑर्डर दे सकती है ....उसे भी सरकार द्वारा कभी - कभी धमका दिया जाता है की अपनी सीमा को याद रख्खे ....???? " गवर्नर और राष्ट्रपति जैसे पद तो सिर्फ रस्म अदायगी हेतु ही रह गए हैं " । कभी - कभी तो लोग इन्हें " रबड़ स्टेम्प " भी बोलते हैं !!
                                    इसी बात से दुखी हो कर देश के महान खलनायक , नायक और भाजपा के बिहारी बाबू कल बोले ........." खामोश ....!!!" ये छोटी मोटी  पार्टियों की गुंडागर्दी मत सहो मनमोहन जी , सीधा भाजपा से समर्थन मांग लीजिये !! आजकल रीतियाँ व् नीतियाँ  दोनों पार्टियों की एक सी हैं !!" बात सही थी लेकिन उन्हें हाई कमांड द्वारा रोक दिया गया की ऐसे भावुक हो कर बयान मत दीजिये !! जनता को अगर सब कुछ बता दिया जाएगा तो हम क्या करेंगे ??? 
           पूरा प्रिंट  और इलेक्ट्रोनिक मीडिया रात और दिन लगा रहता है जनता को बताने हेतु लेकिन देश की जनता कितने नेताओं को जानती है !!??? कितने प्रदेशों की अन्दुरुनी बातें जानती है ??? केवल 10% ही जनता जानती है !! बाकी सब छिपा हुआ है भारत वासियों से भी और विश्व से भी ...!! यानी इतने भी निकम्मे नहीं हैं अपने नेता ???? आपको याद होगा की हमारे अटल जी ने जब पर्मान्नु विस्फोट किया था तो अमेरिका को भी बाद में पता चला  था !! 
             तो क्या आज समय की मांग है ...गुंडाराज !! शराफत वाली पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रो रो कर बोलता है की ......"येदियुरप्पा जी पार्टी की इज्जत को मिटटी में नहीं मिलायेंगे ...????" अगर ममता की गुंडागर्दी सही है तो येदिउरप्पा जी की क्यों गलत है ? 
                  सभी देश वासियों से मेरा अनुरोध है की एक दफा देश के गुंडों को भी " सत्ता " सोंप कर देख लिया जाय ...!! क्या पता वो इनसे भी बड़े देश बगत निकल आयें ...????? आप भी अपनी राय हमारे ब्लाग और ग्रुप में आज ही लिख भेजें ....जिसका नाम है ..." 5th pillar corrouption killer " । या लाग आन  करें ;- www.pitamberduttsharma.gmail.com. तो बोलो .........जय .......श्री........राम......!!!

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...